बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
04-Dec-2025 11:28 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Assembly Winter Session: बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है। पांच दिनों तक चलने वाले सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में चर्चा हो रही है। सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा सभी मंत्री और विधायक मौजूद है हालांकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सदन में मौजूद नहीं हैं।
सदन में सरकार के विकास कार्यों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहले क्या स्थिति थी लेकिन अब हर महीने औसतन 11 हजार 600 मरीज आते हैं। राज्य में पहले मात्र 6 मेडिकल कॉलेज थे लेकिन अब बिहार में 12 मेडिकल कॉलेज हो गए हैं। बाकी सभी 27 जिलों में मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं। बहुत तेजी से काम हो रहा है और जल्द ही उसे पूरा कर लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले जो सब था उसके लिए कितना अच्छा हमलोगों ने काम किया। जो पहले वाला पीएमसीएच था उसको हम कितना जा जाकर देखते थे, कितना घर बनवा दिया, सब जगह हम बराबरे न जाते रहते हैं। पांच हजार चार सौ बेड तथा पांच पुराने मेडिकल कॉलेज को ढाई हजार बेड का किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ आईजीआईएमएस उसके लिए भी काम किया जा रहा है। उसे भी तीन हजार बेड का बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि एक एक तरह का काम किया जा रहा है। राज्य में सड़कों, पुल पुलियों का तेजी से निर्माण कराया गया है। राज्य के सुदूर जिलों से 6 घंटे में पटना पहुंचने के लक्ष्य को 2016 में हासिल किया गया। विकास को गति मिलने के बाद राज्य के सबसे दूरी वाले क्षेत्र से महज पांच घंटे में पटना पहुंचना संभव हो सका है। इसे और बेहतर करने का प्रयास जारी है।