बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
23-Sep-2025 04:30 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार में अक्टूबर-नवंबर के बीच होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि चुनाव कब और कितने चरणों में होंगे। इस बीच खबर है कि देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार आयोग की टीम के साथ इस सप्ताह बिहार का दौरा करने जा रहे हैं।
एक रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त की अगुवाई में भारत निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ आगामी सप्ताह राज्य के चुनावी हालात का जायजा लेगी। CEC के इस दौरे के साथ ही राज्य में चुनावों की औपचारिक उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, दशहरा (2 अक्टूबर) और दीवाली (19 अक्टूबर) के बीच कभी भी चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हो सकती है। आयोग को 22 नवंबर तक नई विधानसभा का गठन कराना है, इसलिए यह समयसीमा महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस बार छठ पूजा (25-28 अक्टूबर) भी चुनावी कार्यक्रम के बीच आ सकती है, जिससे तारीखों के निर्धारण को लेकर और सावधानी बरती जा रही है।
चुनाव की तारीखों का ऐलान बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण पर भी निर्भर करता है। अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर तक प्रकाशित होनी है। माना जा रहा है कि इसके बाद ही आयोग औपचारिक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा।बता दें कि 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में कराए गए थे। पहला चरण 28 अक्टूबर, दूसरा चरण 3 नवंबर, तीसरा चरण 7 नवंबर को था। इस बार भी 5 से 15 नवंबर के बीच तीन चरणों में मतदान कराए जाने की संभावना जताई जा रही है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आयोग राष्ट्रीय स्तर पर गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, यह प्रक्रिया सभी राज्यों में एक साथ नहीं, बल्कि चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर जैसे बाढ़ प्रभावित राज्यों में यह प्रक्रिया बाद में शुरू की जाएगी क्योंकि वहां की प्रशासनिक मशीनरी राहत और पुनर्वास कार्यों में व्यस्त है। इसके अलावा, आठ राज्यों में अगले 2-3 महीनों में स्थानीय निकाय चुनाव होने हैं, इसलिए वहां भी SIR अलग समय पर कराया जाएगा।