ब्रेकिंग न्यूज़

हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल

Home / politics / Bihar Politics: सुबह-सुबह बाहुबली अनंत सिंह के घर क्यों पहुंच गए मंत्री अशोक...

Bihar Politics: सुबह-सुबह बाहुबली अनंत सिंह के घर क्यों पहुंच गए मंत्री अशोक चौधरी? सियासी हलचल हो गई तेज

Bihar Politics: बिहार के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने विधानसभा चुनाव से पहले मंत्री अशोक चौधरी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच टिकट को लेकर चर्चा हुई। अनंत सिंह पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ललन सिंह से भी मिल चुके हैं।

12-Aug-2025 11:41 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: जेल से बाहर निकलने के बाद बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान कर चुके मोकामा के पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह लगातार चर्चा में बने हुए हैं। रक्षाबंधन के मौके पर सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद मंगलवार की सुबह मंत्री अशोक चौधरी अचानक अनंत सिंह के घर पहुंच गए। सीएम नीतीश कुमार के करीबी मंत्री के अनंत सिंह के घर पहुंचने की खबर से सियासी हलचल तेज हो गई है और कयासों का बाजार गर्म है।


दरअसल, मोकामा के पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह इस बार जेडीयू के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान कर चुके हैं। उनके इस ऐलान के बाद मुलाकातों का दौर शुरू हो गया है। इसी बीच अनंत सिंह ने रक्षाबंधन के दिन मुख्यमंत्री आवास जाकर सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की। मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार के करीबी मंत्री अशोक चौधरी अनंत सिंह के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात की है।


इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक चर्चाएं भी हुईं। खासकर बिहार विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर गंभीर बातचीत हुई। मुलाकात के बाद अनंत सिंह मंत्री अशोक चौधरी को अपने आवास में बने तबेले में ले गए और यहां मौजूद लाखों रुपये के भैंसों को दिखाया।


इससे पहले, अनंत सिंह ने दो दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात की थी। उसके बाद वे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से उनके आवास पर मिले थे। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के टिकट को लेकर अनंत सिंह जदयू के बड़े नेताओं से लगातार संपर्क में हैं।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना


news image