ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / Bihar Politics : "हनीमून मनाने भी बिहार के लोगों को बाहर जाना पड़ता...

Bihar Politics : "हनीमून मनाने भी बिहार के लोगों को बाहर जाना पड़ता है", कांग्रेस की "पलायन रोको, नौकरी दो" यात्रा में सरकार पर बरसे कन्हैया कुमार

Bihar Politics : होली के रंगों के बीच बिहार के बेतिया में आज कांग्रेस ने एक नया आंदोलन छेड़ दिया। भितिहरवा आश्रम से "पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा" की शुरुआत हुई है।

16-Mar-2025 01:55 PM

By First Bihar

Bihar Politics : इस यात्रा में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार, कृष्णा अल्लारुल और बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह सहित कई बड़े चेहरे शामिल हुए। यह यात्रा बिहार के युवाओं के लिए रोजगार और पलायन जैसी गंभीर समस्याओं को उठाने का वादा लेकर आई है। 


कन्हैया का सरकार पर हमला

यात्रा की शुरुआत में कन्हैया कुमार ने मौजूदा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "बिहार में पलायन चरम पर है। चारों तरफ बेरोजगारी का आलम है। इस सरकार में नौकरी की कोई व्यवस्था नहीं दिखती। हर तरफ पेपर लीक हो रहे हैं। निर्दोष छात्रों पर सर्दी में पानी की बौछारें डाली गईं। यह सरकार तानाशाह बन चुकी है।" कन्हैया ने जोर देकर कहा कि यह यात्रा बिहार के युवाओं के हक की लड़ाई है, ताकि उन्हें अपने घर में ही रोजगार मिल सके।  


यात्रा का मकसद

भितिहरवा आश्रम से शुरू हुई यह यात्रा बिहार के युवाओं की आवाज को बुलंद करने का दावा करती है। कांग्रेस का कहना है कि राज्य में बेरोजगारी और पलायन आज सबसे बड़ी चुनौती बन गए हैं। कन्हैया ने कहा, "हम चाहते हैं कि बिहार के नौजवान को बाहर न भटकना पड़े। इसके लिए सरकार को जवाब देना होगा, बाकी सब तो छोड़िए बिहार के लोगों को हनीमून मनाने भी बाहर ही जाना पड़ता है, हमारे यहाँ हैदराबाद और बेंगलुरु क्यों नहीं है, कभी किसी उधर के आदमी को देखते हैं यहाँ आकर कमाते हुए", इस यात्रा में शामिल कृष्णा अल्लारुल और अखिलेश सिंह ने भी इसे युवाओं के भविष्य की लड़ाई बताया।  


बेरोजगारी और पेपर लीक का मुद्दा

कन्हैया ने बिहार में बार-बार होने वाले पेपर लीक का जिक्र करते हुए सरकार की नाकामी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "नौकरी के लिए मेहनत करने वाले छात्रों को सिर्फ धोखा मिल रहा है। सरकार उनकी मेहनत पर पानी फेर रही है।" यह यात्रा इन मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश है।  


बता दें कि यह यात्रा बेतिया से शुरू होकर बिहार के कई जिलों से गुजरेगी। कांग्रेस का दावा है कि यह आंदोलन युवाओं को एकजुट करेगा और सरकार पर इसके जरिए दवाब बनाया जाएगा। भितिहरवा आश्रम, जहां से गांधी ने चंपारण सत्याग्रह शुरू किया था, वहां से इस यात्रा की शुरुआत को कांग्रेस ने प्रतीकात्मक बताया है।  


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट