मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत
07-Jan-2022 03:49 PM
PATNA : कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कई तरह की पाबंदियां बिहार में 21 जनवरी तक लागू की गई हैं. कोविड प्रोटोकॉल के तहत किसी बड़े आयोजन रद्द करने और भीड़भाड़ से बचने की सलाह दी गई है. वहीं बिहार सरकार ने भी अपने सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया है. समाज सुधार अभियान यात्रा हो या फिर मुख्यमंत्री का जनता दरबार सभी कार्यक्रमों को रद्द किया जा चुका है.
पटना में भाजपा और जदयू के प्रदेश कार्यालय बंद है. हालांकि राजद प्रदेश कार्यालय खुला है. यहां सभी लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया है. इस बीच अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इससे अलग हटकर फैसला लिया है. तेजस्वी यादव जिद पर अड़े हुए है कि वे बेरोजगारी हटाओ यात्रा हर हाल में निकाल कर रहेंगे.
इस सिलसिले में तेजस्वी यादव लगातार हर जिले के पार्टी पदाधिकारियों से मिल रहे हैं और बेरोजगारी हटाओ यात्रा को लेकर कार्यक्रम बना रहे हैं. राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हर दिन अलग-अलग जिलों से आए पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों से मिल रहे हैं. पार्टी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि हर दिन अलग-अलग जिले की बैठक हो रही है और बेरोजगारी हटाओ यात्रा का जिलावार कार्यक्रम बनाया जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक, कोविड प्रोटोकॉल के तहत राज्य में पाबंदियां समाप्त होने के बाद तेजस्वी हर जिले में बेरोजगारी हटाओ यात्रा करेंगे और यही वजह है कि सभी जिलों में आयोजन स्थल और आयोजन संबंधी अन्य बातों पर चर्चा हो रही है.
बता दें कि बिहार में कोविड-19 संक्रमण बेहद तेजी से बढ़ रहा है. बिहार में हर दिन बड़ी संख्या में कोविड टेस्ट हो रहा है और विशेष रूप से पटना में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. इसे देखते हुए सरकार ने 21 जनवरी तक सभी स्कूल कॉलेज और शिक्षण संस्थान बंद कर दिए हैं. वहीं सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की 50 फीसदी उपस्थिति की इजाजत दी गई है.