ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग

Home / politics / बालू माफियाओं पर ईडी की बड़ी कार्रवाई: लालू के करीबी सुभाष यादव और...

बालू माफियाओं पर ईडी की बड़ी कार्रवाई: लालू के करीबी सुभाष यादव और अशोक कुमार की 68 करोड़ की संपत्ति जब्त

09-Sep-2024 07:37 PM

By First Bihar

PATNA:  प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी ने बिहार के बालू माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने लालू परिवार के नजदीकी सुभाष यादव और अशोक कुमार की करीब 68 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है. सुभाष यादव पहले से बालू तस्करी और अवैध कमाई के आरोप में जेल में बंद हैं.


पटना से लेकर उत्तराखंड औऱ यूपी में कार्रवाई

ईडी की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक बालू के अवैध कारोबार में लिप्त ब्रॉडसंस कंपनी से जुड़े सुभाष यादव और अशोक कुमार की संपत्ति जब्त की गयी है. पटना, देहरादून और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दोनों की पांच संपत्ति को जब्त किया गया है. ईडी ने कहा है कि सुभाष यादव ब्रॉडसन कंपनी के पूर्व निदेशक हैं, वहीं अशोक कुमार इस कंपनी के मौजूदा निदेशक हैं. आरोप है कि ब्रॉडसन कंपनी ने बिहार से बालू खनन में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की है. ईडी पहले से ही इस मामले की जांच कर रही है.


सुभाष यादव पहले से ही जेल में हैं

बालू तस्करी और अवैध कमाई के मामले में ईडी ने इसी साल मार्च में सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया था. ईडी ने 9 मार्च को सुभाष यादव के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की थी. रेड में 2 करोड़ कैश के साथ बेनामी संपत्ति के सबूत मिलने के बाद बालू कारोबारी और आरजेडी नेता सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया गया था. उससे पहले आयकर विभाग की ओर से छापेमारी की गई थी. सुभाष यादव के पार्टनर अशोक कुमार के ठिकानों पर भी छापेमारी हुई थी. 


लालू परिवार के बेहद करीबी हैं सुभाष

सुभाष यादव राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेहद करीबी हैं. बिहार में उनको बालू किंग के नाम से भी जाना जाता है. सुभाष मूल रूप से दानापुर अनुमंडल में आने वाले हेतनपुर दियारा के रहने वाले हैं. बालू के अवैध कारोबार की जांच कर रही ईडी को पता चला था कि सुभाष यादव ने ब्रॉडसॉन्स कंपनी के जरिये ने राज्य के विभिन्न बालू घाटों पर अवैध खनन और बिना चालान या गलत चालान की बिनाह पर 250 करोड़ से अधिक का राजस्व चोरी कर ली थी. इस मामले में धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) और काली कमाई से जुड़े कई तथ्य सामने आने पर ईडी ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की थी. 


सुभाष यादव आरजेडी के नेता भी रहे हैं. लालू प्रसाद यादव ने उन्हें 2019 में लोकसभा चुनाव का टिकट दिया था. सुभाष यादव 2024 में झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने की भी तैयारी कर रहे हैं.