मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
02-Mar-2021 05:40 PM
By Shushil
BHAGALPUR: जेडीयू के मिलन समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह शामिल हुए। आरसीपी सिंह की अध्यक्षता में अन्य दलों से आए 530 लोगों को आज जेडीयू की सदस्यता दिलाई गयी। जेडीयू की सदस्यता हासिल करने के बाद दूसरे दलों से आए नेता और कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इजहार किया। वही इस कार्यक्रम के दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने पत्रकारों से बातचीत भी की। पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि आज 530 लोगों को जेडीयू की सदस्यता दिलाई गई है जो दूसरे दल को छोड़कर आए हैं। उन्हें हम बधाई और शुभकामना देते हैं। पार्टी के प्रति झुकाव और सीएम नीतीश कुमार के विकास कार्यों का नतीजा है कि इन्होंने आज जेडीयू का दामन थामा। इनके आने से पार्टी और मजबूत होगी। जेडीयू बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का काम कर रही है।
बिहार में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर मीडिया के सवाल पर कहा कि अपराध का मतलब समझते हैं आप? आरसीपी सिंह ने यहां तक कहा कि अपराध की परिभाषा हमसे सीखनी पड़ेगी। वही बंगाल विधानसभा चुनाव पर आरसीपी सिंह ने कहा कि जेडीयू अकेले बंगाल चुनाव लड़ेगी।