Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
02-Feb-2025 01:35 PM
By First Bihar
Awadhesh Prasad: फैजाबाद यानी अयोध्या के समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद अचानक फूट-फूटकर रोने लगे। यहां तक कि उन्होंने सांसदी से इस्तीफा तक देने की चेतावनी दे दी। अवधेश प्रसाद अयोध्या में एक दलित युवती की हत्या के मामले में प्रेस को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान वह इतने भावुक हो गए कि फूट-फूटकर रोने लगे।
दरअसल, अयोध्या में पिछले दिनों एक दलित युवती की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने युवती के शव को नग्न हालत में फेंक दिया था और मौके से फरार हो गए थे। बदमाशों ने युवती के प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया था और उसके हाथ-पैर को तोड़ दिया था। इस जघन्य हत्याकांड को लेकर अयोध्या में सियासत गरमा गई है।
अयोध्या के सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने मृतका के परिजनों से मुलाकात कर दोषिय़ों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। अवधेश प्रसाद इस घटना को लेकर प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान फफक-फफक कर रोने लगे। उनके बगल में बैठे पूर्व सांसद पवन पांडेय सपा सांसद के आंसू पोखते देखे गए। एक सांसद को रोता देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि वह इस मुद्दे को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने उठाएंगे और अगर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो वह अपना इस्तीफा सौंप देंगे। उन्होंने कहा कि हम बेटियों की इज्जत बचाने में नाकामयाब हो रहे हैं, इतिहास क्या कहेगा? यह देश की सबसे बड़ी दर्दनाक घटना है। अवधेश प्रसाद मीडिया से बात कर रहे थे, इसी दौरान भावुक हो गए।