ब्रेकिंग न्यूज़

बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता

Home / politics / और बढ़ेंगी लालू यादव की मुश्किलें: जेल के बाद जब्त हो सकती है...

और बढ़ेंगी लालू यादव की मुश्किलें: जेल के बाद जब्त हो सकती है संपत्ति, अदालत ने दे दिया है बड़ा आदेश

22-Feb-2022 09:17 PM

RANCHI: चारा घोटाले के पांचवे मामले में सजा पा चुके लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. उनकी संपत्ति भी जब्त की जा सकती है. लालू यादव समेत 75 अभियुक्तों को सजा सुनाने वाली कोर्ट ने बडा फैसला ले दिया है, जिससे लालू परेशानी में पड़ते नजर आ रहे हैं।


ईडी करेगी संपत्ति की जांच

दरअसल लालू प्रसाद समेत चारा घोटाले मामले के सारे दोषियों पर अब प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी का शिकंजा भी कसेगा. डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के जिस केस में सोमवार को लालू यादव समेत 75 अभियुक्तों को सजा सुनायी गयी थी उस केस को ईडी टेकओवर करने जा रहा है. लालू यादव सहित सभी दोषियों औऱ इस केस की सुनवाई के दौरान मर गये अभियुक्तों खिलाफ मनी लौंड्रिंग अधिनियम में केस दर्ज होगा और उनकी संपत्ति की जांच की जायेगी. सीबीआइ कोर्ट के जज सुधांशु कुमार शशि ने डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में सजा का एलान करते हुए ईडी को जांच का आदेश दिया था. बता दें कि अदालत ने लालू प्रसाद को पांच साल का सश्रम कारावास और 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था.


मृत लोगों की संपत्ति भी जांची जायेगी

चारा घोटाले की सुनवाई करने वाली सीबीआई कोर्ट ने ये भी कहा है कि सजा पा चुके दोषियो की ही नहीं बल्कि वैसे अभियुक्त जिनकी ट्रायल के दौरान मौत हो चुकी है, उनके खिलाफ भी मनी लौंड्रिंग एक्ट के तहत जांच की सकती है. जांच में अगर ये पाया जाता है कि चारा घोटाले के पैसे से अवैध संपत्ति अर्जित की गयी तो ईडी कानून सम्मत कार्रवाई करते हुए अवैध तरीके से अर्जित की गई चल-अचल संपत्ति को जब्त कर सकती है. 


हम आपको बता दें कि चारा घोटाले का ये तीसरा केस है, जिसमें कोर्ट ने ईडी को जांच करने को कहा है. इससे पहले दुमका कोषागार से अवैध निकासी से संबंधित दो केस के फैसले में भी कोर्ट ने ईडी को जांच का आदेश दिया था. ईडी ने उन केस को टेकओवर कर जांच शुरू किया है. दुमका कोषागार से चारा के नाम पर 3.76 करोड़ की अवैध निकासी के मामले में लालू यादव समेत 19 अभियुक्तों को सजा दी गयी थी. सजा सुनाने के दौरान कोर्ट ने सजा पाने वाले दोषियों के साथ साथ 13 मृत अभियुक्तों के खिलाफ भी मनी लौंडिंग एक्ट के तहत जांच करने औऱ 1990 के बाद अर्जित संपत्ति को जब्त करने का आदेश दिया था.