मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
05-Jul-2021 12:51 PM
PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के 25 वें स्थापना दिवस समारोह में लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव का दर्द स्थान में आ गया है। मंच पर बैठे तेजप्रताप यादव को जब बोलने का मौका मिला तो उन्होंने अपनी दिल की बात सबके सामने रख दी है। पार्टी में अपनी उपेक्षा से नाराज तेजप्रताप ने यह कह दिया कि तेजस्वी यादव को संगठन में सबको साथ लेकर चलना होगा।
तेजप्रताप यादव ने कहा है कि कुछ लोग उनके बोलने पर पार्टी में मजाक उड़ाते हैं। उनका हंसी मजाक बनाया जाता है लेकिन वह इस बात से घबराने वाले नहीं हैं। तेजप्रताप ने कहा कि उनके पिता लालू यादव जो भैंस की सवारी करते थे। तब भी लोग मजाक उड़ाते थे। लेकिन आज लालू यादव जिस मुकाम पर हैं सबको मालूम है।
तेज प्रताप यादव ने आज स्थापना दिवस समारोह के मौके पर पार्टी के नेताओं को जमकर खरी-खोटी सुनाई। तेजप्रताप यादव ने कहा कि उनकी बातों को पार्टी में तरजीह नहीं दी जाती। संगठन के लिए वे लगातार लगे रहते हैं। तेजस्वी यादव जब दिल्ली जाते हैं तो वही मोर्चा संभालते हैं।
तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनके पीठ पीछे बहुत लोग पार्टी में भोंकते रहते हैं। मैं भौंकने वालों की चिंता नहीं करता हूं। संगठन को लेकर तेजप्रताप यादव ने तेजस्वी यादव को कई सुझाव दिए। तेजप्रताप ने कहा कि आज उन्हें स्थापना दिवस समारोह में पहुंचने में थोड़ी देर हो गई तब तक तेजस्वी यादव ने कुर्सी पर कब्जा जमा लिया इतना कहने के बाद तेजप्रताप यादव हंसने लगे।