ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल

Home / politics / अरवल में गिरफ्तार राजद कार्यकर्ताओं के परिजनों से मिले जहानाबाद सांसद, सुरेंद्र यादव...

अरवल में गिरफ्तार राजद कार्यकर्ताओं के परिजनों से मिले जहानाबाद सांसद, सुरेंद्र यादव ने की दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग

03-Dec-2024 10:38 PM

By mritunjay

ARWAL: अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र के करवा हुंकार गाँव में बीते 29 नवंबर की देर रात पैक्स चुनाव के दौरान हुए विवाद को लेकर जहानाबाद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव राजद के प्रदेश सचिव रामाशीष सिंह रंजन के परिजनों से मुलाकात की। सासंद ने मिलकर राजद नेता के परिजनों के साथ पुलिसिया क्रूरता की जानकारी ली।


अरवल में पैक्स चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर आपसी झड़प और मारपीट के मामले में पुलिस ने जिले के करपी थाना क्षेत्र के करवा गांव में छापेमारी कर 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के द्वारा दो अलग-अलग मामले दर्ज कर कार्रवाई की गई है। इस मामले पर उन्होंने कहा कि राजद कार्यकर्ताओं को पुलिस कस्टडी में मारपीट और बर्बरता करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। सांसद ने कहा कि पुलिस किसी के बहकावे में काम कर रही है। पुलिस को निष्पक्ष रूप से काम करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सता बदलती रहती है।


उन्होंने कहा कि राजद कार्यकर्ताओं के घरों का सामान तोड़ना, गिरफ्तार कर कार्यकर्ताओं को टॉर्चर करना कही से उचित नहीं है। पुलिस जानबूझकर राजद कार्यकर्ताओं का दमन कर रही है। इस दौरान सांसद प्रतिनिधियों के साथ जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मिलकर दोषी लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर जहानाबाद विधायक कृष्ण मोहन उर्फ सूदय यादव, गुरारू विधायक विनय कुमार, कुर्था विधायक बागी कुमार वर्मा,अरवल विधायक महानंद सिंह मौजूद थे|


इस मामले में राजद के प्रदेश सचिव रामाशीष उर्फ रंजन यादव सहित उसके बेटे और भाई को भी अभियुक्त बनाने की बात सामने आ रही है। जहानाबाद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने आरोप लगाया है कि देर रात पुलिस राजद कार्यकर्ता के घर छापेमारी करने गई। इस दौरान जमकर पुलिसिया दमन किया गया। पुलिस के द्वारा दरवाजा तोड़ कर परिवार वाले को मारपीट की गई। घर में रखे सामान तहस-नहस किया गया।


उन्होंने कहा कि जानबूझकर राजद कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस दमन कर रही है, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई पुलिस के द्वारा प्रताड़ित किया गया। छापेमारी करने गई पुलिस के द्वारा महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। सांसद ने कहा कि पुलिसिया दमन राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ नहीं सकती है। 


सांसद ने कहा कि राजद कार्यकर्ताओं की लड़ाई को सड़क से सदन तक ले जाएंगे साथ ही सांसद ने कहा पुलिस को किसी के इशारे पर काम नहीं करना चाहिए, सता बदलती रहती है। वही इस मामले में पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार भील ने बताया दो एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

फर्स्ट बिहार के लिए अरवल से मृत्युंजय की रिपोर्ट..