अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर पटना में बच्ची के साथ गंदा काम: पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा अगर आपके पास भी है आयुष्मान कार्ड, तो जान लें ये जरूरी बात…शहर के किस अस्पताल में मिलेगा मुफ्त इलाज, ऐसे करें तुरंत चेक बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस जमालपुर स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, विक्रमशिला एक्सप्रेस के आने से पहले पोर्टिको में गिरा शेड का छज्जा बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में 25 करोड़ की फिल्मी लूट… कस्टम अधिकारी बनकर बदमाशों ने उड़ाया 17 किलो सोना, ओवरब्रिज पर रची पूरी साजिश
17-Oct-2020 05:20 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा के अलग लड़ने से बीजेपी की बेचैनी बढ़ती जा रही है. अब अमित शाह ने कहा कि बिहार चुनाव में गठबंधन से अलग होने का फैसला चिराग पासवान ने खुद लिया था. अमित शाह ने कहा कि बीजेपी ने चिराग पासवान को समझाने की कोशिश की लेकिन चिराग नहीं माने.
चिराग पर बोले अमित शाह
एक टीवी चैनल से बात करते हुए अमित शाह ने कहा कि बिहार में अगर एनडीए एकसाथ चुनाव नहीं लड़ रहा है तो इसके लिए चिराग पासवान जिम्मेवार हैं. चिराग पासवान लगातार नीतीश कुमार पर बयान दे रहे थे. इससे बात बिगड़ी. बीजेपी ने चिराग को समझाने की कोशिश की लेकिन चिराग नहीं माने. इसके कारण ही बिहार में एनडीए का स्वरूप बदला.
हम तो नीतीश को ही सीएम बनायेगे
अमित शाह ने कहा कि बीजेपी बिहार में नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री बनायेगी. चुनाव में चाहे बीजेपी को कितनी भी सीट आये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बनेंगे. अमित शाह ने दावा किया कि नीतीश ने बिहार में बहुत काम किया है. बिहार में जेडीयू-बीजेपी और उनका गठबंधन तीन-चौथाई सीटें जीतने जा रहा है.
चिराग पासवान से बेचैनी
कल से लेकर आज तक दिल्ली में बैठे बीजेपी के नेताओं ने चिराग पासवान पर ताबड़तोड़ हमला किया. शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर और बीजेप़ी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने चिराग पासवान को वोटकटवा करार दिया था. आज अमित शाह मैदान में उतरे.
दरअसल चिराग पासवान ने रणनीति के तहत अपने उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक कई सीटों पर चिराग पासवान की पार्टी के उम्मीदवारों के लड़ाई में आने की खबर मिल रही है. ऐसे में बीजेपी की बेचैनी बढ़ती जा रही है. लिहाजा एक-एक कर बीजेपी के नेता चिराग के खिलाफ बोलने लगे हैं.