ब्रेकिंग न्यूज़

अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन

Home / politics / एक्शन में तेजस्वी : पटना स्थित कंट्रोल रूम में पहुंचकर लिया जायजा, आज...

एक्शन में तेजस्वी : पटना स्थित कंट्रोल रूम में पहुंचकर लिया जायजा, आज आरा दौरे पर होंगे

09-Sep-2022 10:34 AM

PATNA : डिप्टी सीएम के तौर पर अपनी दूसरी पारी खेल रहे तेजस्वी यादव लगातार एक्शन में नजर आ रहे हैं. तेजस्वी यादव ने 2 दिन पहले पटना के पीएमसीएच में औचक निरीक्षण किया था और बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए संबंधित अधिकारियों और सिविल सर्जन को निर्देश दिया था, लेकिन अब तेजस्वी यादव राजधानी पटना में कानून व्यवस्था समेत अन्य नागरिक सुविधाओं को लेकर एक्शन में दिखे हैं.



डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पटना के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की तरफ से चलाए जा रहे कंट्रोल रूम का जायजा लिया है. तेजस्वी यादव ने कंट्रोल रूम पहुंचकर यहां से मॉनिटर की जा रही राजधानी की हर व्यवस्था को समझा है. पटना में पहले चरण के अंदर ढाई हजार हाई रेजोल्यूशन कैमरों को इंस्टॉल किया जा रहा है. इसके जरिए राजधानी में ना केवल कानून व्यवस्था पर नजर बनाने में मदद मिलेगी बल्कि ट्रैफिक अरेंजमेंट से लेकर साफ सफाई और अन्य तरह की सुविधाओं को भी लाभ पहुंचेगा. तेजस्वी यादव ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का जायजा लेते हुए अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए हैं.



इसके अलावे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज भोजपुर जिले के दौरे पर होंगे. तेजस्वी यादव भोजपुर के प्रभारी मंत्री भी हैं और इस नाते उनकी यह भोजपुर की पहली यात्रा होगी. तेजस्वी यादव आरा पहुंचेंगे और वहां कई कार्यक्रमों में उन्हें शामिल होना है. इसके अलावा तेजस्वी आरा में ही कई विभागों की समीक्षा बैठक भी करेंगे. साथ ही साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ भी उनकी एक मीटिंग होगी. उनके अस्पतालों के निरीक्षण का भी कार्यक्रम है. तेजस्वी के आरव दौरे को लेकर आरजेडी कार्यकर्ताओं और नेताओं में भी खासा उत्साह है. तेजस्वी यादव कोईलवर स्थित मेंटल हॉस्पिटल का भी जायजा लेने वाले हैं.