ब्रेकिंग न्यूज़

दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम

Home / politics / 67 वीं BPSC को लेकर फिर हंगामा, अभ्यर्थियों ने विजय कुमार सिन्हा की...

67 वीं BPSC को लेकर फिर हंगामा, अभ्यर्थियों ने विजय कुमार सिन्हा की गाड़ी का किया घेराव

29-Nov-2022 01:14 PM

PATNA : 67 वीं बीपीएससी परीक्षा को लेकर हंगामा अभी थमा नहीं है। आज यानी मंगलवार को अभ्यर्थियों ने बीपीएससी ऑफिस के बाहर जमकर हंगामा किया है। उन्होंने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा की गाड़ी का घेराव कर लिया, जिसके बाद सिन्हा को अपनी गाड़ी से उतरना पड़ा और इन अभ्यर्थियों की मांग सुननी पड़ी। 




अभ्यर्थियों ने परीक्षा में धांधली का आरोप लगाया है। उनकी मांग है कि पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। इतना ही नहीं, अभ्यर्थियों ने परीक्षा नियंत्रक सह सचिव अमरेंद्र कुमार को भी उनके पद से हटाने की मांग की है। 67 वीं बीपीएससी परीक्षा में पेपर लीक को लेकर अभ्यर्थियों ने खूब बवाल किया। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। उन्होंने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा की गाड़ी का घेराव कर लिया। सिन्हा ने अभ्यर्थियों को आश्वासन देकर शांत कराया। 




बीपीएससी अभ्यर्थियों ने ये भी मांग की है कि बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक सह सचिव अमरेंद्र कुमार को बर्खास्त किया जाए। पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किए गए रिजल्ट में भी धांधली का आरोप लगाया गया है। इतना ही नहीं, अभ्यर्थियों ने ये भी आरोप लगाया है कि ओएमआर शीट से भी छेड़छाड़ की गई है। आपको बता दें, अमरेंद्र कुमार 3 साल से अपने पोस्ट पर बने हुए हैं। अभ्यर्थी मांग कर रहे हैं कि अमरेंद्र कुमार के खिलाफ एक्शन लिया जाए। अभ्यर्थियों ने साफ़ तौर पर कहा है कि ये प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।