UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
27-Oct-2020 05:27 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नेता अपनी-पानी पार्टी के चुनाव प्रचार में लग गए हैं. इसी क्रम में जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने भी अपनी प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान समस्तीपुर, सारण, मोतिहारी, सिवान और गोपालगंज में चुनावी सभाओं को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने मौजूदा सरकार और लालू-राबड़ी शासनकाल पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हम बिहारवासियों के पास एक मौका है अपने बिहार को बचाने का और जिन्होंने 30 वर्षों से बिहार को धोखा दिया उनको सबक सिखाने का. हर साल बाढ़ मौत का रूप लेकर आती है और सैकड़ों लोगों की जान ले लेती हैं. किसानों की मेहनत से उगाई गई फसल बर्बाद हो जाती है.
जाप अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना वायरस में जब सभी नेता अपने-अपने बंगले में बंद थे तब मैं गरीबों, मजदूरों और जरूरतमंदों के बीच पहुंचा और उनकी मदद की. इस दौरान हमारी पार्टी ने 16 करोड़ रुपए जरूरतमंदों के भोजन और यात्रा पर खर्च किए. मैं पार्टी के कार्यकर्ताओं एक साथ राहत कार्य में जुटा रहा. जो नेता उस वक्त दिखाई भी नहीं देते थे वो आज हेलीकॉप्टर से घूम-घूम वोट मांग रहे हैं.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान नीतीश कुमार ने तो कह दिया था कि जो जहां है वो वहीं रहें. तब मैंने 37 लाख 82 हज़ार मजदूरों को बिहार वापस लाया. कोटा से 7 ट्रेनों का किराया देकर वहां फंसे छात्रों को उनके घर भेजा.
आरक्षण की बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि हम सत्ता में आते ही निजी क्षेत्र में आरक्षण की व्यवस्था करेंगे. दो साल के भीतर गरीब परिवारों को एक बीएचके का फ्लैट देंगे. बालू और भू माफिया जेल जाएंगे और इंटर पास बेरोजगार युवाओं को ठेकेदारी दी जाएगी. आगे उन्होंने कहा कि राज्य का कायाकल्प करने के लिए मुझे सिर्फ तीन साल चाहिए. तीन साल के अंदर हम बिहार को एशिया का नंबर वन राज्य बनाएंगे. इंटर पास करने पर छात्रों को बाइक और छात्राओं को स्कूटी देंगे. युवा अपना रोजगार स्वयं शुरु कर सकें, इसके लिए बिना ब्याज का 10 लाख तक का ऋण हमारी सरकार मुहैया कराएगी.