ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / ज़मीनी विवाद में फायरिंग, दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

ज़मीनी विवाद में फायरिंग, दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

30-May-2022 03:34 PM

MADHEPURA: बिहार में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। इसी बीच मधेपुरा से एक खबर आई है,  जहां जिले के मुरलीगंज प्रखंड अतर्गत परमानंदपुर गांव में दर्जनों राउंड फायरिंग की गई। इस घटना से इलाके में हडकंप मच गया है। वहीं आपसी विवाद में हुए इस गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि दो की हालत गंभीर है। इन्हे सहरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 



घटना को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले सभी अपराधी गांव के ही हैं, जो खुद नशेड़ी हैं और इसके कारोबार से भी जुड़े हैं। ग्रामीणों का कहना है कि 8-10 की संख्या में ये अपराधी देर रात से ही गांव में अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी पर उतर आए, लेकिन लोग नजरअंदाज करते रहे। 



देर रात लगभग 11-12 बजे के बीच इनलोगों ने सबसे पहले मनीष कुमार को घेरकर उसके ऊपर गोलीबारी शुरू कर दी। उसे 10 गोलियां मारी गई, जिसमें सात उसके शरीर में लगी। इस बीच गांव में हो रही इस घटना पर ग्रामीणों ने निकल कर विरोध शुरू किया। अपराधियों ने रोकने वाले ग्रामीणों पर भी फायरिंग शुरू कर दी। मनीष की स्पॉट डेथ हो गयी, वहीं बचाने आए तीन लोगों को भी गोली लगी है। जिसमें एक घटना में शामिल अपराधी का भाई अरुण यादव (45) भी थे जो बचाने के लिए गए थे उनकी भी मौत हो गई। जबकि सूधो यादव (44) और गणेश यादव (50) गोली लगने से घायल हो गए। 



सूचना पाकर पुलिस कप्तान राजेश कुमार, SDPO अजय नारायण यादव बड़ी संख्या में पुलिस दल बल मौके पर पहुंच गए। एसपी के मुताबिक़ पहले हुए जमीनी विवाद और शराब के कारोबार को लेकर वर्चस्व की लड़ाई हुई, जिसमें शामिल अपराधियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।