ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़

युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर हुई मौत; आक्रोशित लोगों ने किया फोरलेन जाम

15-Sep-2024 02:13 PM

By First Bihar

SUPAUL : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की सड़क हादसे में जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सुपौल से निकल कर सामने आ रहा है। जहां युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद डाला और उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने फोरलेन जाम कर दिया। 


जानकारी के अनुसार, सुपौल में मॉर्निंग वॉक के दौरान एक युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  घटना के बाद गुस्साए लोगों ने ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर फोरलेन को जाम कर दिया। इसकी वजह से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके बाद मामले की जानकारी नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई। 


बताया जा रहा है कि, यह  घटना सुपौल के सिमराही इलाके की है।  यहां 24 वर्षीय गुलशन कुमार नाम का युवक मॉर्निंग वॉक पर निकला था। उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने गुलशन को टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। गुलशन कुमार त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गौनहा वार्ड 5 का रहने वाला था। वह सिमराही नगर पंचायत में एक किराए के मकान में रह रहा था और प्राइवेट टीचर के रूप में काम करता था। 


परिजनों के अनुसार, गुलशन मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था और एनएच 57 से होकर घर वापस लौट रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने परिवार को सूचना दी और घटना से आक्रोशित होकर लोगों ने ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर फोरलेन को जाम कर दिया। 


उधर, जाम के चलते असम से गुजरात तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. सूचना के बाद पुलिस और राघोपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को हटवाया. राघोपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।