BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान
22-Dec-2024 03:15 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला निकलकर सामने आ रहा है। जहां पटना के गौरीचक में एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गयी है। मामला गौरीचक थाना क्षेत्र के बेलदारी चक खंदा पर की है। जहां खेत में एक युवक की लाश मिली है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। घटना की जानकारी नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि खेत में एक युवक की लाश पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवक की पिटाई कर हत्या की गई है। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
वहीं, इस घटना के बाद लोगों में रोष है और वे पुलिस से सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि शहर में कानून व्यवस्था बहाल हो सके। राज्य के अंदर जिस तरह हत्या का मामला सामने आ रहा है। यह कानून पर भी सवाल खड़ा करता है।
इधर, पटना में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। कल रात दानापुर में राजद विधायक के करीबी दही गोप और गोरख राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और अब आज गौरीचक थाना क्षेत्र के बेलदारी चक खंदा में एक युवक की पिटाई कर हत्या कर दी गई है। पटना पुलिस अपराधों पर लगाम लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। शहर में बढ़ते अपराधों से पुलिस के सामने कई चुनौतियां हैं।