ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / ये खबर सच है- देशी-विदेशी शराब पर 25 प्रतिशत की छूट है

ये खबर सच है- देशी-विदेशी शराब पर 25 प्रतिशत की छूट है

08-Dec-2019 05:36 PM

DELHI: शराबबंदी को लेकर चर्चा के बीच एक और खबर जान लीजिये. देशी और विदेशी शराब पर 25 फीसदी छूट मिलने जा रही है. लेकिन अब ये मत समझ लीजियेगा कि ऐसा बिहार में होने जा रहा है. ये दिल्ली सरकार का फैसला है जिसने शराब की लाखों बोतल 25 फीसदी छूट पर बेचने का फैसला लिया है. 

दिल्ली सरकार का फैसला

दरअसल ये दिल्ली की केजरीवाल सरकार का फैसला है. दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने बड़े पैमाने पर देशी और विदेशी शराब की बोतले जब्त की है. सरकार इन बोतलों को अब बाजार में बेचने जा रही है. शराब की इन बोतलों पर ग्राहकों को 25 परसेंट की छूट मिलेगी. हालांकि शराब की हर दुकान में छूट वाली बोतलें नहीं मिलेंगी. दिल्ली में ऐसी 8 दुकानें होंगी जहां ये शराब बेची जायेगी.

केजरीवाल ने बदला नियम

केजरीवाल सरकार ने जब्त होने वाले शराब को लेकर पुरानी सरकारी नीति को बदला है. पहले ये नियम था कि सरकार जो भी शराब जब्त करती थी उसे नष्ट कर दिया जाता था. लेकिन अब सरकार उन्हें बाजार में बेचेगी. दिल्ली में हर साल आबकारी विभाग या पुलिस शराब की ढ़ाई लाख बोतलें जब्त करती है. शराब की ये बोतल हरियाणा जैसे राज्यों से लायी जाती हैं जहां टैक्स कम है. या फिर अनाधिकृत तरीके से होटल या बार में बेची जा रही होती हैं.  एक अनुमान के मुताबिक 2018-19 में 15 करोड़ रूपये की शराब जब्त की गयी. पहले जब्त की गयी शराब सालों सरकारी गोदामों में पड़ी रहने के बाद नष्ट कर दी जाती थी. अब सरकार इन बोतलों को लैब में टेस्ट करने के लिए भेजेगी. जांच में जब ये पाया जायेगा कि शराब जहरीली नहीं है तो उसे खुले बाजार में भेजा जायेगा. शराब की ऐसी हर बोतल पर दिल्ली सरकार की टैग लगी होगी जिस पर लिखा होगा- "Authorized confiscated liquor". सरकार ने नियम बनाया है कि शराब की जब्ती के 7 दिनों के भीतर उसकी जांच हो जानी चाहिये. जांच में सही पाये जाने के बाद उसे बाजार में बेचा जायेगा.