ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया भारी: युवक गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस बरामद दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका सुगौली चीनी मिल में गन्ना ले जा रहे चालक से मारपीट, आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान

यास तूफान का बिहार से विमान सेवाओं पर बड़ा असर, 31 जोड़ी फ्लाइट कैंसिल

यास तूफान का बिहार से विमान सेवाओं पर बड़ा असर, 31 जोड़ी फ्लाइट कैंसिल

27-May-2021 08:21 AM

PATNA : चक्रवाती तूफान यास की वजह से पटना से विमान सेवाओं पर बुरा असर पड़ा है. बुधवार को पटना से उड़ान भरने वाली 31 जोड़ी फ्लाइट कैंसिल की गई. यास तूफान की वजह से कोलकाता के लिए पटना से तीनों विमानों का ऑपरेशन नहीं हो सका, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद समेत अन्य शहरों के लिए कुल 17 विमान ही ऑपरेट हो सके.


पटना एयरपोर्ट प्रशासन ने अप्रैल महीने में 48 जोड़ी विमानों का शेड्यूल जारी किया था. पर बाद में कोरोना संक्रमण के कारण यात्रियों की कमी की वजह से इंडिगो, स्पाइसजेट, गो एयर ने कई विमानों को रद्द कर दिया. हालात यह हो गए हैं कि 1 मई को विमानों की तादाद घटकर 36 जोड़ी हो गई और अब भी यास तूफान की वजह से बुधवार को सबसे कम फ्लाइट ऑपरेट हो पाई.


पिछले 3 दिनों में पटना एयरपोर्ट से 15 जोड़ी विमान का ऑपरेशन हुआ है. एयरपोर्ट प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार को 17 विमानों से पटना एयरपोर्ट पर कुल 1717 यात्री पहुंचे जबकि इन्हीं 17 विमानों से पटना से 2040 यात्री अन्य शहरों के लिए रवाना हुए.