Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
02-Jun-2023 04:42 PM
By First Bihar
DESK: कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को 28 मई को हिरासत में ले लिया गया था. जिसके बाद सोमवार रात सभी पहलवानों को रिहा किया गया. फिर पहलवानों ने कहा कि वे अपने मैडल गंगा में बहाने जा रहे थे. जो स्थगित हो गया. अब कपिल देव की अगुवाई में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने एक बयान जारी किया है.
बता दें जब 30 मई को अपने मेडल गंगा नदी में बहाने जा रहे थे तब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान नेता नरेश टिकैत पहलवानों से अपील की थी कि वे गंगा में मेडल न बहाएं. पहलवानों ने अपने मेडल नरेश टिकैत को सौंप दिए हैं. जिसके बाद अब कपिल देव की अगुवाई में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने एक बयान जारी किया है. इस बयान में पूर्व क्रिकेटरों ने उम्मीद जताई है कि मसला जल्द से जल्द सुलझा लिया जाएगा.
टीम ने अपने बयान में आगे लिखा गया है कि चैंपियन पहलवानों को ऐसे हालात में देखकर बहुत बुरा लग रहा है. खासकर, हम लोग इस बात से सबसे ज्यादा परेशान हैं कि हमारे पहलवान मेडल को गंगा में बहाने जा रहे हैं, यह बेहद दुःख की बात है. यह मेडल हमारे पहलवानों को आसानी से नहीं मिला है, इसके लिए उन्होंने सालों तक त्याग के साथ-साथ अपना देश के प्रति समर्पण दिखाया है, तब जाकर उन्होंने मेडल जीता है. जिसके लिए हमारी मांग है कि इस मामले का जल्द से जल्द समाधान निकाला जाए.