ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / ममता को टक्कर देने के लिए बांग्ला सीख रहे शाह, चुनाव के दौरान...

ममता को टक्कर देने के लिए बांग्ला सीख रहे शाह, चुनाव के दौरान इसी भाषा में देंगे भाषण

01-Jan-2020 08:32 PM

DELHI: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को टक्कर देने की तैयारी कर रहे हैं. शाह पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बांग्ला सीख रहे हैं. बताया जा रहा है कि वह चुनावी सभाओं में बांग्ला भाषा में ही भाषण देंगे. बांग्ला सीखने को लेकर वह एक शिक्षक को रखे हुए हैं. 

शाह कई और भाषा भी रहे हैं सीख

शाह के बारे में बताया जा रहा है कि कई राज्यों में होने वाले चुनाव को देखते हुए वह कई दूसरी भाषाओं को भी सीख रहे हैं. ताकी कार्यकर्ता और लोगों से सीधे उनकी भाषा में ही बात और भाषण दिया जा सकें. अभी तक अमित शाह हिन्दी में ही हर जगह भाषण देते हैं.

इस तरह से देंगे टक्कर

ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में अपनी हर सभाओं में बांग्ला ही बोलती हैं. अपनी भाषा होने के कारण सभी लोग आसानी से समझ जाते हैं. इसके अलावे अपनी भाषा होने के कारण लोगों को थोड़ा अपनापन भी लगता हैं. हिन्दी जाने के बाद भी ममता इसका इस्तेमाल नहीं करती हैं. अब यही काम अमित शाह बांग्ला भाषा सीखकर करने की कोशिश कर रहे हैं. शाह को भी लगता है कि भाषा के जरिए लोगों को बीजेपी के साथ कनेक्ट किया जा सकता है. महाराष्ट्र और झारखंड में सत्ता गंवाने के बाद शाह अलग-अलग रणनीति बना रहे हैं. बता दें कि पश्चिम बंगाल में 2019 उप चुनाव में बीजेपी बुरी तरह से हार हुई थी और यहां पर 2021 में विधानसभा का चुनाव होने वाला है.