ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह पर बनेगी फिल्म, वशिष्ठ बाबू की कहानी सुनकर...

महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह पर बनेगी फिल्म, वशिष्ठ बाबू की कहानी सुनकर रो पड़े फरहान अख्तर

04-Dec-2019 08:45 AM

PATNA: महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह पर फिल्म बनेगी. वशिष्‍ठ नारायण सिंह की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म को नीरज पाठक डायरेक्ट करेंगे. एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ने इस फिल्म को प्रोड्यूस करने की घोषणा की है. इस फिल्म में वशिष्ठ बाबू के व्यक्तित्व और संघर्ष को दिखाया जाएगा. उनके परिवार के लोगों ने उनकी बायोपिक बनाने पर अपनी सहमति दे दी है.


इस बायोपिक का मकसद उनके बारे में दुनिया को बताने के साथ उन्हें उचित सम्मान दिलाना भी है. प्रोड्यूसर फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी ने कहानी सुनते ही इस पर अपनी सहमति दे दी है. ख़बरों के मुताबिक जब डायरेक्‍टर फरहान अख्‍तर ने वशिष्‍ठ नारायण सिंह की कहानी सुनी तो उनकी आंखें नम हो गई थी. 


कई हिट फिल्मों में निर्देशन कर चुके नीरज पाठक ने बताया कि फिल्म की कास्ट के लिए एक्टर अभिषेक बच्चन, अक्षय कुमार और आमिर खान से संपर्क करने की कोशिश हो रही है. वहीं फिल्म फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस करेगी. इस फिल्म की घोषणा के मौके पर वशिष्ठ नारायण सिंह के छोटे भाई हरिशचंद्र, मिथिलेश, मुकेश और अन्य मौजूद थे. वशिष्‍ठ नारायण सिंह के भाई हरिशचंद्र ने कहा कि इस फिल्म से लोगों को प्रेरणा मिलेगी और उनके बड़े भाई वशिष्ठ नारायण सिंह की प्रतिभा के बारे में दुनिया को पता चलेगा.