बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी
12-Sep-2020 11:48 AM
PATNA: रघुवंश प्रसाद सिंह ने एक बार फिर पत्र लिखा हैं. पत्र में उन्होंने आरजेडी पर वंशवाद को लेकर निशाना साधा है. रघुवंश प्रसाद के इस पत्र फर्स्ट बिहार की खबर पर मुहर लग गई है कि वह अपने बेटे को एमएलसी नहीं बनने देंगे. क्योंकि वह वंशवाद का खुद विरोध कर रहे हैं.

राजनीति में गिरावट
रघुवंश प्रसाद सिंह ने जो लालू को लेटर लिखा था उस दिन ही यह खत भी लिखा था. जो अब सामने आया है. रघुवंश प्रसाद ने लिखा है कि राजनीति का मतलब बुराई से लड़ना होता है जबकि धर्म का अच्छाई से काम करना है. वर्तमान में राजनीति में इतनी गिरावट आ गई है, जिससे लोकतंत्र पर ख़तरा है. महात्मा गांधी बाबू जयप्रकाश, डॉ. लोहिया, बाबा साहेब और जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम और विचारधारा पर लाखों लोग लगे रहे, कठिनाईयां सहीं, लेकिन डगमग नहीं हुए, लेकिन अब समाजवाद की जगह सामंतवाद, जातिवाद, वंशवाद, परिवारवाद, संप्रदायवाद आ गया. यह सभी उतनी ही बुराईयां हैं, जिसके खिलाफ समाजवाद का जन्म हुआ था.

महापुरूषों की जगह एक ही परिवार का फोटो
रघुवंश प्रसाद सिंह ने आगे लिखा है कि अब इन पांचों महान पुरुष की जगह एक ही परिवार के पांच लोगों की फोटो छपने लगी है. पद हो जाने से धन कमाना और धन कमाकर ज्यादा लाभ का पद खोजना राजनीति की परिभाषा के अनुसार इन सभी बुराइयों से लड़ना है. राजद संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से ही पार्टी में संगठन और संघर्ष को मजबूत करने के लिए लिखा, लेकिन पढ़ने तक का कष्ट नहीं किया गया.