बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट
04-Apr-2021 07:35 AM
PATNA : जन अधिकार पार्टी (लो०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने इमारत-ए- शरिया के अमीर-ए-शरियत मौलाना सैय्यद मो. वली रहमानी के निधन पर शोक जताया है। पप्पू यादव ने कहा कि मौलाना सैय्यद मो. वली रहमानी साहब के निधन की ख़बर सुन कर मुझे निजी तौर पर गहरा दु:ख हुआ है। अल्लाह उन्हें जन्नत में जगह दे और इस दु:ख की घड़ी में उनके परिवारवालों को हिम्मत दे।
जाप अध्यक्ष ने कहा कि मौलाना रहमानी साहब का इस दुनिया से जाना बिहार के लिए बड़ी क्षति है। उनका नाम बिहार एवं देश के मशहूर आलिम- ए- दीन में शुमार होता था। वे ऑल इंडिया मुस्लिम पसनल लॉ बोर्ड के महासचिव के पद पर भी कार्यरत थे। उनके द्वारा लिए गए फैसले हमें हमेशा याद रहेंगे।
पप्पू यादव ने कहा कि बिहार विधान परिषद के सदस्य रूप में उन्होंने बहुत सराहनीय कार्य किए। पूरा प्रदेश उन्हें उनके योगदान के लिए याद रखेगा। उन्होंने सदैव हिन्दू-मुस्लिम एकता और समाज में भाईचारा एवं शांति बनाए रखने के लिए काम किया। आज उनके इंतकाल के दिन हम सभी को यह तय करना चाहिए कि हम सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए कार्य करेंगे।