रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया सहरसा: 25 हजार के इनामी कुख्यात 'बजरंगी' गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद JDU विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी पड़ी भारी, थाने पहुंचा मामला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों के हंगामे पर FIR दर्ज, दो गिरफ्तार, 150 से ज्यादा पर केस दर्ज ‘इतिहास का सबसे बड़ा अपहरण! बीजेपी ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया’, नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने पर अखिलेश यादव का तीखा हमला ‘इतिहास का सबसे बड़ा अपहरण! बीजेपी ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया’, नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
22-Sep-2020 12:36 PM
By SUSHIL
BHAGALPUR : भागलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने वकील बीरेन्द्र मंडल के पिता सूर्यनारायण मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना स्थल से पुलिस ने तीन खोखे बरामद किए है. भागलपुर के एसपी सुशांत कुमार सरोज, सिटी एएसपी पूरन कुमार झा और नाथनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए है.
घटना के बाबत बताया जा रहा है कि नाथनगर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में वकील बीरेन्द्र मंडल रोजाना कोर्ट जाने के लिए समय पर घर से निकलते थे और आज घर से जैसे ही निकले ही थे कि हथियार से लैस आधा दर्जन अपराधियों ने वकील के ऊपर गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें वकील बीरेन्द्र मंडल बाल बाल बच गए लेकिन उनके पिता की गोलीमार कर हत्या कर दी गई.
घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके पर से फरार हो गए. वहीं बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर अपराधी जबरन कोर्ट में गवाह को मैनेज कराने के लिए वकील पर प्रेशर दे रहे थे. वकील ने जब मैनेज नहीं किया तो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.