बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान
15-Jun-2024 04:38 PM
By First Bihar
PATNA: लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब अगले साल यानी 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव होना है। लोकसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में 10 लाख लोगों को नौकरी देने का वादा किया था। मुख्यमंत्री के इस वादे को पूरा करने के लिए डबल इंजन सरकार ने काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही विभिन्न विभागों में बंपर बहाली निकलने वाली है।
दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनावी सभाओं में लगातार दावा कर रहे थे कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में 10 लाख लोगों को नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री के साथ साथ बीजेपी के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी कहा था कि बिहार में नौकरियों की बहार आने वाली है।
लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों की सूची मांगी थी। सीएम के आदेश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार में विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े 4 लाख 72 हजार 976 पदों की जानकारी सरकार को उपलब्ध करा दी है। विभिन्न सरकारी विभागों में करीब पौने पांच लाख पद रिक्त पड़े हैं। जिसमें स्थाई और अस्थाई पद शामिल हैं।
विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े 4 लाख 72 हजार 976 पदों पर जल्द ही नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विधानसभा चुनाव से पहले इन सभी पदों को भर लिए जाने का लक्ष्य है। सबसे अधिक नियुक्ति शिक्षा औऱ स्वास्थ्य विभाग में निकलने वाली है। शिक्षा विभाग में करीब दो लाख पद रिक्च पड़े हैं जबकि स्वास्थ्य विभाग ने 65 हजार पदों पर बहाली होगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरा जाएगा।