राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
11-Sep-2021 05:04 PM
AURANGABAD: पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं को लुभाने के लिए मुखिया प्रत्याशी इन दिनों तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। कोई ऑर्केष्ट्रा का आयोजन कर रहा है तो मुर्गा चावल का पार्टी दे रहा है। औरंगाबाद में मुर्गा चावल का पार्टी देना काफी महंगा पड़ गया।
आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में दो लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है वही 20 अज्ञात लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है। मामला औरंगाबाद के बारूण थाना क्षेत्र के बर्डी कला गांव का है।
बारूण थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सीओ राणा अक्षय प्रताप सिंह के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ को गुप्त सूचना मिली थी की बर्डीकला गांव के बिंदेश्वर मेहता के राइस मिल में मुर्गा पार्टी चल रही है। बर्डीखुद पंचायत के मुखिया प्रत्याशी प्रतिनिधि खैरा गांव निवासी लक्ष्मण सिंह ने वोटरों को लुभाने के लिए मुर्गा चावल की पार्टी रखी थी।
जब बारूण सीओ और दारोगा दीनानाथ सिंह ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की। तब वहां मौजूद लोग अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल हो गये। पुलिस ने राइस मिल के पास से दो बाइक, बर्तन सहित कई सामान जब्त कर लिया। वही कुल 22 लोगों पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया। इस छापेमारी से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।