ब्रेकिंग न्यूज़

Budget Session 2026 : मंगल पांडेय की जगह स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब दे रहे मंत्री बार-बार फंस गए! सवाल ढाका का जवाब बेलागंज का देने लगे; हंसने लगे पक्ष - विपक्ष के विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर पानी-पानी हुए मंत्री ! प्रश्न- सीएचसी का मानक क्या है..? मंत्री का जवाब- अगले वित्तीय वर्ष में जो भी है वो पूरा कर लिया जाएगा, जवाब सुनकर विधानसभा में जमकर लगे ठहाके Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Budget Session : विधायकों के कैशलेस इलाज पर फंस गई सरकार ! कई BJP विधायकों ने उठाया गंभीर सवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया यह जवाब Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Budget Session 2026 : स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब देने में बुरे फंसे प्रभारी मंत्री, सरकार पर उठा सवाल तो बचाव में खड़े हुए विजय चौधरी Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र चौथे दिन की कार्यवाही शुरू, दोपहर बाद 2026-27 के बजट पर चर्चा; जानिए आज का पूरा शेड्यूल Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र 2026-27: चौथे दिन बजट पर चर्चा, CM नीतीश कुमार पहुंचे विधानसभा; कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

विवादों में घिरे बिहार के मंत्री का विक्टिम कार्ड: रामसूरत राय बोले-जमीन दलाल औऱ माफिया मेरे खिलाफ कर रहे हैं साजिश

विवादों में घिरे बिहार के मंत्री का विक्टिम कार्ड: रामसूरत राय बोले-जमीन दलाल औऱ माफिया मेरे खिलाफ कर रहे हैं साजिश

23-Feb-2022 08:38 PM

SAHARASA: लगातार विवादों में घिरे रहने वाले बिहार के भूमि सुधार और राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने विक्टिम कार्ड खेला है. रामसूरत राय ने कहा है कि वे पूरे बिहार में जमीन के दलालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं. इसलिए जमीन के दलाल उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं. मंत्री ने कहा कि वे ऐसी साजिशों से डरने वाले नहीं हैं. हालांकि मंत्री ये नहीं बता पाये कि उन्होंने बिहार के किस जमीन दलाल या माफिया के खिलाफ कौन सी कार्रवाई की है. 


बिहार के भूमि सुधार औऱ राजस्व मंत्री रामसूरत राय दो दिनों के लिए सहरसा के दौरे पर पहुंचे हैं. सहरसा में उन्होंने मीडिया से बात की. कहा- मंत्री बनने के बाद उन्होंने पूरे राज्य में भू-माफियाओं औऱ दलालों की नकेल कस दी है. इसके बाद माफियाओं में बौखलाहट है. तभी भू माफिया उनके खिलाफ षड़यंत्र रच रहे हैं. लेकिन वे डरने वाले नहीं हैं. वे भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते रहेंगे. 


मंत्री ने कहा कि उन्होंने सहरसा में भी एक दर्जन भू माफियाओं को चिह्नित कर लिया है. रामसूरत राय ने कहा कि सहरसा में भू माफियाओं का साम्राज्य चल रहा है. उन्हें साक्ष्य के साथ आवेदन मिला है कि सहरसा में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा कर जमीन की बंदरबांट की गयी है. मंत्री ने कहा कि कीमती जमीन के बंदरबांट के मामले में अभी तक आठ लोगों के शामिल होने की बात सामने आयी है. उनके खिलाफ जांच के लिए कमिश्नर, डीआईजी, डीएम और एसपी को निर्देश दिया गया है. उन्हें 15 दिनों के भीतर जांच कर रिपोर्ट करने को कहा गया है. मंत्री ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर भू माफियाओं के साथ साथ विभाग के अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी. 


आरोपों के घेरे में रहे हैं मंत्री रामसूरत राय

हम आपको बता दें कि बीजेपी कोटे से नीतीश सरकार में मंत्री रामसूरत राय शुरू से ही विवादों में रहे हैं. दो दिन पहले ही बीजेपी के सीनियर नेता औऱ पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने मीडिया में आकर आरोप लगाया था कि मंत्री रामसूरत राय की भू माफियाओं के साथ सांठ-गांठ है. सुरेश शर्मा ने कहा कि रामसूरत राय मूलतः ठेकेदार हैं. इससे पहले भी सीओ से लेकर डीसीएलआर की ट्रांसफर-पोस्टिंग में मंत्री रामसूरत राय पर कई आरोप लगे थे. वहीं, पिछले विधानसभा चुनाव में उनके भाई की जमीन से बड़े पैमाने पर शराब का कारोबार होने का भी खुलासा हुआ था. पुलिस ने मंत्री के भाई  के खिलाफ एफआईआर तो दर्ज कर लिया था लेकिन गिरफ्तार नहीं किया. इस मामले को लेकर बिहार विधानसभा में जबरदस्त हंगामा हुआ था. इसके बाद सदन के अंदर मंत्री ने विपक्ष के नेता को फरिया लेने की धमकी दी थी.