अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
02-Feb-2023 05:25 PM
By First Bihar
DESK: रामचरितमानस पर राजद और सपा नेताओं के विवादित बयानों के कारण विश्व हिंदू परिषद ने चुनाव आयोग से इन दलों की मान्यता को रद्द करने की मांग की है। इसकी जानकारी वीएचपी ने ट्विटर हैंडल से दिया। ट्विटर हैंडल से जारी एक बयान में बताया गया है कि विश्व परिषद के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल जल्द ही चुनाव आयोग से मिलकर इन दोनों दलों की मान्यता रद्द करने की मांग करेंगे।
विहिप के प्रमुख आलोक कुमार के राजनीतिक प्रतिनिधित्व ने आरोप लगाया है कि वो आयोग को बताएगा कि इन दलों ने संविधान के पंथनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक मूल्यों का उल्लंघन किया है। उन्होंने क़ानून, 1951 की धारा 29ए का ज़िक्र करते हुए आरोप लगाया है आरोप लगाया है।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों में बिहार के शिक्षा मंत्री सह राजद के नेता डॉ. चंद्रशेखर ने रामचरितमानस की कुछ चौपाइयों की आलोचना करते हुए कहा कि यह समाज में नफरत को फैला रहा है साथ ही इसकी आलोचना करते हुए इस काव्य ग्रंथ पर प्रतिबंध लगाने तक की मांग कर दी। वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी रामचरितमानस की आलोचना की थी. आलोचनाओं के बाद बीजेपी, हिन्दू परिषद और लोगों ने भी इन नेताओं पर निशाना साध चुकी है.