ब्रेकिंग न्यूज़

होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस

विरोधी भी हुए बाबा बागेश्वर के मुरीद: हनुमंत कथा में शामिल हो सकते हैं लालू-तेजस्वी, जानिए.. कैसे हुआ हृदय परिवर्तन

विरोधी भी हुए बाबा बागेश्वर के मुरीद: हनुमंत कथा में शामिल हो सकते हैं लालू-तेजस्वी, जानिए.. कैसे हुआ हृदय परिवर्तन

15-May-2023 12:45 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री के पटना दौरे का विरोध करने वाले भी अब उनके मुरीद हो गए हैं। बाबा बागेश्वर का विरोध करने पर हुई फजीहत के बाद आरजेडी का अचानक हृदय परिवर्तन हो गया है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बाबा बागेश्वर के दरबार में हाजरी लगा सकते हैं। आरजेडी ने दावा किया है कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मिलने की इच्छा जताई है।


दरअसल, नौबतपुर के तरेत पाली में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम की चर्चा होने के साथ ही उनका विरोध भी शुरू हो गया था। लालू के बड़े लाल और बिहार सरकार के मंत्री तेजप्रताप यादव ने धीरेंद्र शास्त्री का खुलकर विरोध किया था और उन्हें एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकलने देने की बात कही थी। इसके बाद आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने तो यहां तक कह दिया कि धीरेंद्र शास्त्री जैसे लोगों को जेल में होना चाहिए, अगर वे बाहर हैं तो यह आश्चर्य की बात है। इसके बाद आरजेडी के तमाम नेताओं ने बाबा को ढोंगी से लेकर न जाने और भी क्या क्या कहा और धीरेंद्र शास्त्री का विरोध करने वाले तेजप्रताप यादव फ्रेम से आउट हो गए।


बाबा बागेश्वर के हनुमंत कथा में लाखों लोगों की उमड़ी भीड़ को देख आरजेडी का हृदय परिवर्तन हो गया और वह बैकफुट पर आ गई। अब आरजेडी ने दावा किया है कि धीरेंद्र शास्त्री ने लालू और तेजस्वी से मिलने की इच्छा जताई है और आयोजन समिति के लोगों से बुलावा भेजा है। आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि बाबा के निर्देश पर आयोजन समिति के लोगों ने राबड़ी आवास पहुंचक तेजस्वी यादव को कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया है। 


आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि तेजस्वी यादव का मानना है कि यह देश संविधान और नियम कानून से ही चलेगा लेकिन पार्टी के नेता स्पष्ट तौर पर कह चुके हैं कि वे सभी धर्मों, धर्मगुरुओं और धर्मग्रंथों का सम्मान करते हैं। महागठबंधन की सरकार भी सभी धर्मों और धर्मगुरुओं का सम्मान करती है। बाबा बागेश्वर ने बुलाया है तो तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद तरेत जाने पर विचार करेंगे।