ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क

Home / news / हरियाणा के सीएम खट्टर का वीडियो वायरल, हाथ में फरसा ले BJP नेता...

हरियाणा के सीएम खट्टर का वीडियो वायरल, हाथ में फरसा ले BJP नेता को कहा-गरदन काट दूंगा तेरी

11-Sep-2019 04:34 PM

By 3

HARIYANA: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में सीएम रोड शो के दौरान हाथ में फरसा लिए नजर आ रहे हैं. वे कह रहे हैं कि फरसा दुशमनों का नाश करने के लिए है. तभी गाड़ी पर सवार एक शख्स सीएम को हरियाणा की परांपरिक टोपी पहनाने की कोशिश करता है तो सीएम असकी तरफ मुड़ते हैं और गुस्से से बोलते हैं कि गरदन काट दूंगा तेरी.  हटो एक तरफ, इसपर बीजेपी नेता सीएम से माफी मांगते हैं. सीएम का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. विपक्षी पार्टी के नेता इसे शेयर कर उन्हें नसीहत दे रहे हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने उन्हें नसीहत देते हुए लिखा है कि गुस्सा और अहंकार सेहत के लिए हानिकारक है. खट्टर साहब को गुस्सा क्यों आता है. फरसा लेकर अपने ही नेता को कहते हैं- गर्दन काट दूंगा तेरी. फिर जनता के साथ क्या करोगे? https://twitter.com/rssurjewala/status/1171663589670817792 बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है, हरियाणा के सीएम मनोहर लाला खट्टर ने अपना आपा खोया है.  कुछ समय पहले ही अपनी एक सभा के दौरान सेल्फी लेने का प्रयास कर रहे युवक को धक्का दे दिया था. इसके साथ ही कई ऐसी घटना सीएम खट्टर के साथ जुडी है.