ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन

KVS Admission 2026: KVS ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 और बालवाटिका में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके लिए आवेदन 20 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक लिए जाएंगे.

KVS Admission 2026
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KVS Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 और बालवाटिका (प्री-प्राइमरी) में प्रवेश प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। यह हर साल पेरेंट्स के लिए बड़ी राहत की खबर होती है, क्योंकि केंद्रीय विद्यालय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास का अवसर प्रदान करता है।


केवीएस ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया 20 मार्च 2026 से शुरू हो गई है और अंतिम तारीख 2 अप्रैल 2026 है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इस चरण में प्रवेश प्रक्रिया केवल बालवाटिका और कक्षा 1 के लिए शुरू की गई है। कक्षा 2 और उससे ऊपर (कक्षा 11 को छोड़कर) में दाखिले के लिए अलग से ऑफलाइन प्रक्रिया होगी, जो संबंधित विद्यालय में खाली सीटों के अनुसार आयोजित की जाएगी।


बालवाटिका और कक्षा 1 में प्रवेश के लिए बच्चों की आयु सीमा निर्धारित है:

बालवाटिका 1: 3-4 साल

बालवाटिका 2: 4-5 साल

बालवाटिका 3: 5-6 साल

कक्षा 1: 6-8 साल


एडमिशन प्रक्रिया 20 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक चलेगी। पहली प्रोविजनल लिस्ट बालवाटिका के लिए 8 अप्रैल और कक्षा 1 के लिए 9 अप्रैल 2026 को जारी की जाएगी। अगर कुछ सीटें बची रहती हैं तो दूसरी लिस्ट 16 अप्रैल और तीसरी लिस्ट 21 अप्रैल 2026 को प्रकाशित की जाएगी।


आवेदन प्रक्रिया बहुत सरल है। पेरेंट्स को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाना होगा। होम पेज पर कक्षा 1 और बालवाटिका के लिए आवेदन लिंक मिलेगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर बच्चे और माता-पिता की सभी जानकारी सही-सही भरें। आवेदन पत्र सबमिट करने के बाद इसे डाउनलोड करें और भविष्य में जरूरत पड़ने पर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता