बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
24-Dec-2019 09:23 AM
By PANKAJ KUMAR
GAYA : गया में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में बच्चे की हुई हत्या के 54 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार को केस उठाने की धमकी दे रहे हैं. इसी बीच घटना के 54 दिन बाद डांस प्रोग्राम का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें यह साफ दिख रहा है कि आर्केस्ट्रा में स्टेज से सरेआम फायरिंग की जा रही है.
घटना 29 अक्टूबर की है. गया के मेडिकल थाना इलाके के गोपी बिगहा गंव में शराब माफियाओं ने आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया था. जिसमें शराब माफियाओं ने रायफल लेकर स्टेज पर डांस किया और इसके साथ ही दर्जनों राउंड फायरिंग भी की थी. इसी दौरान डांस देख रहे एक बच्चे को शराब माफियाओं ने पीने के लिए पानी लाने को कहा. जब बच्चे ने पानी लाने से इंकार कर दिया. यह शराब माफियाओं को नागवार गुजरा और उन्होंने तुरंत बच्चे के सिर में सटा कर गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही बच्चे की मौत हो गयी थी.
मामला सामने आने के 54 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है. वहीं आरोपी अब पीड़ित परिजन को केस उठाने की धमकी दे रहे हैं. पीड़ित परिजनों का कहना है कि न्याय नहीं मिला तो वे सभी आत्महत्या कर लेंगे.
वहीं गया सिटी एसपी राकेश कुमार ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है और फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए तथा प्रभारी को निर्देश दिया गया है. अगर आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाते है तो उनकी संपत्ति की कुर्की के लिए प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. जिस हथियार से बच्चे को गोली लगी थी वह हथियार भी अवैध था.