गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
04-Dec-2023 07:01 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की शानदार जीत और कांग्रेस की करारी हार पर कहा है कि यदि इंडी गठबंधन के सभी दल मिल कर चुनाव लड़ते, तब भी यही परिणाम आते।
सुशील मोदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की नीति, नीयत और गारंटी पर देश की जनता का इतना मजबूत भरोसा है कि 2024 में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार मोदी सरकार तय है। जदयू,राजद, सपा इस भ्रम में बिल्कुल न रहें कि वे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के चुनाव परिणाम पर कोई असर डाल पाते। कांग्रेस अगर इनको साथ लेती तो उसकी स्थिति और खराब होती। कांग्रेस ने तीन हिंदी प्रदेशों में बोझ बनने वाले दलों से दूरी बना कर बुद्धिमानी ही की है।
उन्होंने कहा कि जदयू ने मध्य प्रदेश में 10 उम्मीदवार खड़े कर और उन सबकी जमानत जब्त करा कर देख लिया कि बिहार के बाहर उनकी हैसियत एक सीट जीतने की भी नहीं है, लेकिन किसी को बड़बोले दावे करने और दिन में सपने देखने से तो कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि 28 में से 12 राज्यों में अब अकेले भाजपा की सरकार है। देश की 41 फीसद आबादी पर पार्टी का शासन है।
वहीं कांग्रेस हिमाचल, कर्नाटक और तेलंगाना बस तीन राज्यों में सिमट गई है। देश पर 55 साल तक एकछत्र राज करने वाली कांग्रेस का शासन केवल 8.51 फीसद आबादी पर बचा है। तेलंगाना में भाजपा की सीट एक से बढ कर आठ हो गई। वहां 14 फीसद वोट शेयर के साथ सीटों में 8 गुना वृद्धि कोई छोटी सफलता नहीं है।