रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत
22-Jun-2021 08:27 AM
DESK : देश में तीसरे मोर्चे के गठन को लेकर एक बार फिर से कवायद तेज हो गई है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने आज विपक्षी दलों की एक बैठक बुलाई है। मंगलवार की शाम होने वाली इस बैठक में तृणमूल कांग्रेस, आरजेडी और आम आदमी पार्टी के साथ-साथ अन्य दलों के नेताओं को भी न्योता भेजा गया है। शरद पवार में विपक्षी नेताओं की यह बैठक बुलाने का फैसला प्रशांत किशोर से मुलाकात के बाद किया है। प्रशांत किशोर में सोमवार को दिल्ली में शरद यादव से मुलाकात की थी और इसके पहले वह मुंबई जाकर भी एनसीपी प्रमुख से मिल चुके थे।
दिल्ली में विपक्षी दलों की बैठक राष्ट्र मंच के बैनर तले होने की उम्मीद है हालांकि इस बैठक में कांग्रेस के शामिल होने की उम्मीद नहीं है। राष्ट्र मंच का गठन पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने साल 2018 में किया थाम इस मंच का मकसद केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विपक्षी एकजुटता को बुलंद करना था। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान सिन्हा ने ममता बनर्जी का हाथ थाम लिया था। अब उन्हीं के मंच के जरिए विपक्षी एकता की कोशिश तेज हो रही हैं। शरद पवार के दिल्ली स्थित आवास पर होने वाली इस बैठक में कौन-कौन नेता शामिल होते हैं इसका सबको इंतजार है।
विपक्ष की एकजुटता को लेकर शरद पवार ने जो शुरुआत की है उसके पीछे प्रशांत किशोर से 11 जून को उनकी मुंबई में हुई मुलाकात को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशांत किशोर ने शरद पवार को संभवत कोई ऐसा फार्मूला दिया है जिसके जरिए बीजेपी से मुकाबला करने के लिए विपक्षी एकजुटता को आकार दिया जा सकता है। हालांकि प्रशांत किशोर पहले ही।कह चुके हैं कि कोई तीसरा या चौथा फ्रंट बीजेपी को अगले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हरा पाएगा इसकी उम्मीद कम दिखती है। पीके ने यह भी कहा है कि तीसरा मोर्चा मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में फिट नहीं बैठता। ऐसे में यह बेहद जरूरी हो जाता है कि सभी विपक्षी दल एक साथ मिलकर बीजेपी के खिलाफ लड़े।