Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश Mahila Rojgar Yojana Bihar : बिहार की महिलाओं के खाते में होली के बाद आएंगे 20-20 हजार रुपए, जानिए दूसरी क़िस्त लेने के क्या है नियम Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन
05-Nov-2022 03:25 PM
By ALOK KUMAR
BETTIAH: बीजेपी से रास्ते अलग होने के बाद से जेडीयू भाजपा के खिलाफ सभी दलों को एकजुट करने की मुहिम में जुटी है। जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा है कि विपक्ष को एकजुट करना जेडीयू की पहली प्राथमिकता है। पार्टी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसके लिए अधिकृत किया है। सभी दल जब एक मंच पर आ जाएंगे तब यह तय हो जाएगा कि प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा। हालांकि कुशवाहा ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में पीएम बनने के सभी गुण मौजूद हैं और बिहार का हर व्यक्ति यही चाहेगा कि वे प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठें, यह बिहार वासियों के लिए गौरव की बात होगी।
दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा आज सद्भावना बचाओ देश बचाओ यात्रा के दौरान पश्चिम चंपारण के मझौलिया स्थित लालसरैया पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से नीतीश कुमार को विपक्ष को एकजुट करने के लिए अधिकृत किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम में जुट गए हैं। बीजेपी के खिलाफ जो भी दल हैं उनसे लगातार नीतीश कुमार संपर्क में हैं। पिछले दिनों कई लोगों से मुलाकात हुई और बातचीत भी हो रही है।
उपेंन्द्र कुशवाहा ने कहा कि जेडीयू की प्राथमिकता है कि सभी विपक्षी दलों को एक मंच पर लाया जाए। सभी दल जब एक मंच पर आ जाएंगे तब यह तय हो जाएगा कि प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा। जेडीयू की तरफ से इस तरह का कोई शर्त नहीं है कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। सभी दलों के लोग मिलकर जो फैसला लेंगे वह सभी लोग मानेंगे। अभी जेडीयू की प्राथमिकता सभी दलों को साथ लाने की है लेकिन बिहार का हर व्यक्ति यही चाहेगा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठ पाएं, यह बिहार वासियों के लिए गौरव की बात होगी।
वहीं इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी वोट के लिए समाज को बांटने की कोशिश कर रही है और लोगों के बीच नफरत फैलाने का काम कर रही है लेकिन जेडीयू उसे अपने मकसद में कामयाब नहीं होने देगी। देश में सद्भावना को बरकरार रखने के लिए जेडीयू लोगों के बीच जाकर बीजेपी की साजिश का पर्दाफास कर रही है। उन्होंने लोगों से बीजेपी से सचेत रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर आने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी सफल होती है तो देश बर्बाद हो जायेगा।