ब्रेकिंग न्यूज़

पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / NDA में विरोध कर फंस गए मंत्री मुकेश सहनी, VIP विधायक राजू सिंह...

NDA में विरोध कर फंस गए मंत्री मुकेश सहनी, VIP विधायक राजू सिंह ने पार्टी अध्यक्ष के फैसले को गलत बताया

27-Jul-2021 09:28 AM

PATNA : सोमवार को एनडीए विधानमंडल दल की बैठक का बायकाट करने के बाद मंत्री मुकेश सहनी ने खरी खरी सुनाई थी लेकिन एनडीए में विरोध का बिगुल बजाने के बाद मुकेश सहनी अब खुद फंस गए हैं। मुकेश सहनी के फैसले का उनकी ही पार्टी में विरोध शुरू हो गया है। वीआईपी के विधायक राजू कुमार सिंह ने मुकेश सहनी के फैसले पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजू कुमार सिंह का कहना है कि मुकेश सहनी ने एनडीए की बैठक में शामिल नहीं होकर गलत फैसला किया है। इतना ही नहीं राजू कुमार सिंह ने यह भी कहा है कि पार्टी अध्यक्ष ने इस फैसले के पहले विधायकों के साथ कोई चर्चा भी नहीं की। 


वीआईपी के विधायक राजू कुमार सिंह की मानें तो विधायकों से इस बात पर कोई रायशुमारी नहीं की गई कि एनडीए की बैठक का बायकाट करना है। राजू सिंह ने फर्स्ट बिहार से बातचीत में कहा कि यह फैसला मुकेश सहनी का व्यक्तिगत निर्णय था। इतना ही नहीं एक कदम आगे बढ़ते हुए राजू सिंह ने यहां तक कह डाला कि अगर मुकेश सहनी यह कहते हैं कि वह एनडीए में खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं तो मुझे यह कहने में कोई गुरेज नहीं कि मैं खुद को वीआईपी में उपेक्षित महसूस कर रहा हूं। 



मुकेश सहनी ने पार्टी के विधायकों के साथ अगर चर्चा की होती तो बात कुछ अलग होती। राजू सिंह की माने तो चारों विधायकों की पार्टी सुप्रीमो के साथ बैठक होगी उसके बाद आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि एनडीए की सरकार में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। राजू सिंह का यह बयान बिहार की सियासत में नया उफान लाएगा।