कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट
01-Jan-2022 06:10 PM
PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने फतुआ प्रखंड प्रमुख के पद पर जीत हासिल करने के लिए श्रुति श्री को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि यह जीत एक सुयोग्य उम्मीदवार की तो है ही, साथ ही महिला सशक्तिकरण की भी जीत है. आगे उन्होंने कहा कि इनके पति आनंद मधुकर वीआईपी पार्टी के एक वरिष्ठ, कर्मठ एवं समर्पित नेता हैं. उनको भी बहुत बहुत शुभकामनाएं.
उन्होंने कहा कि वीआईपी पार्टी हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाने में विश्वास करती है. सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी का मानना हैं की समाज की हमारी आधी आबादी महिलाएं हैं. इनके आगे बढ़े बिना हमारे देश व राज्य का संपूर्ण विकास नही हो सकता. वीआईपी पार्टी बिहार एवं उत्तरप्रदेश दोनो जगहों पर बड़ी संख्या में महिलाओं को राजनीति की क्षेत्र में आगे ला रही है, ताकि महिलाएं अपने पूरे आत्मविश्वास के साथ देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सके.
देव ज्योति ने यह भी कहा कि आने वाले समय में वीआईपी पार्टी "सन ऑफ मल्लाह" मुकेश सहनी के नेतृत्व में निषाद समाज के साथ अन्य पिछड़े, दलित, गरीब तबके के महिलाओं की स्थिति में सुधार लाने के लिए वचनबद्ध है.