ब्रेकिंग न्यूज़

पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए..

विमान सेवा के लिए जारी हुए गाइडलाइंस, 25 मई से शुरू होगी उड़ान, जानिये क्या सब होंगे यात्रा के नियम

21-May-2020 01:10 PM

DESK: देश में 25 मई से शुरू होने जा रही घरेलू उड़ानों के लिए गाइडलाइंस जारी कर दिये गये हैं. विमान में यात्री फेस शील्ड पहन कर बैठेंगे तो एयर होस्टेस पीपीई किट पहन कर चलेंगी. यात्रा से पहले आरोग्य सेतु एप पर अपने सारे डिटेल देने होंगे. 

विमान सेवा के लिए क्या हैं गाइडलाइंस

कल ही केंद्र सरकार ने ये एलान किया था कि देश में 25 मई से विमान सेवा शुरू की जायेगी. केंद्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर ये जानकारी दी थी. अज विमान परिचालन को लेकर गाइडलाइंस जारी कर दिये गये. देखिये क्या है वे गाइडलाइंस

    हवाईअड्डे में घुसने से पहले हर यात्री की गहन स्क्रिनिंग होगी, स्क्रिनिंग के बाद ही उन्हें एयरपोर्ट में प्रवेश की अनुमति होगी

    हवाई अड्डे के संचालकों को टर्मिनल भवन में प्रवेश करने से पहले यात्रियों के सामान को सैनेटाइज करने की भी व्यवस्था करनी होगी

    हवाई जहाज में चेक इन के लिए कोई काउंटर नहीं होगा. यात्री या तो ऑनलाइन चेक इन करेंगे या फिर एयरलाइंस कंपनी उनसे टेलीफोन पर बात कर चेक इन का प्रबंध करेगी.


    यात्रियों को अपनी सारी जानकारी आरोग्य सेतु एप पर लोड करनी होगी. या फिर एक ऑनलाइन फार्म के जरिये उन्हें अपनी पूरी जानकारी देनी होगी.

    .यात्रा शुरू होने से पहले एयरलाइंस कंपनी सभी यात्रियों को एक सेफ्टी किट उपलब्ध करायेगी. इसमें हैंड सेनेटाइजर, मास्क और फेस शील्ड होगा.

    यात्रियों को अपने साथ सिर्फ एक केबिन बैग और एक चेक इन बैग ले जाने की इजाजत होगी. दोनों को मिलाकर वजन 20 किलो से ज्यादा नहीं होना चाहिये

    विमान में तैनात एयर होस्टेस को पीपीई किट पहन कर रहना होगा. उन्हें सर से लेकर पांव तक यानि पूरे शरीर को कवर करके रहना होगा. हाथों में दस्ताने भी पहनने होंगे.

    फ्लाइट में कोई खाना नहीं दिया जायेगा. यात्रियों को अपने साथ लाये गये खाने को भी फ्लाइट में खाने की इजाजत नहीं होगी.