ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / विक्रमशिला सेतु के समानांतर बनेगा नया पुल, केंद्र सरकार ने दी हरी झंडी

विक्रमशिला सेतु के समानांतर बनेगा नया पुल, केंद्र सरकार ने दी हरी झंडी

11-Jul-2020 06:00 PM

PATNA : कोरोला काल में बिहार को केंद्र सरकार की तरफ से एक बड़ा तोहफा मिला है. भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के समानांतर नए पुल को केंद्र सरकार ने हरी झंडी दे दी है. इस नए पुल के निर्माण में 1116.72 करोड़ की लागत आएगी.  4 साल में पुल का निर्माण कार्य पूरा होगा. 


केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के एक्सपेंडिचर फाइनेंस कमेटी ने भागलपुर में गंगा नदी पर विक्रमशिला सेतु के समानांतर चार लेन वाले पुल के निर्माण की अनुशंसा कर दी है. तकरीबन साढे 4 किलोमीटर लंबे स्कूल में कुल 68 पाए होंगे पुल के निर्माण के लिए 21.3 हेक्टेयर भूमि की जरूरत होगी. 2.2 हेक्टेयर सरकारी भूखंड उपलब्ध है जबकि 19 दशमलव 1 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण सरकार को करना होगा. जमीन अधिग्रहण के लिए राज्य सरकार को अपने खजाने से पैसा देना होगा. इसके लिए 51 करोड़ की राशि भागलपुर के जिला अधिकारी को उपलब्ध भी करा दी गई है. 


बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा है कि विक्रमशिला सेतु के समानांतर बनने वाला पुल इतना ऊंचा होगा कि पानी का बड़ा जहाज भी इसके नीचे से निकल जाए. नंदकिशोर यादव ने कहा है कि यह पुल विक्रमशिला सेतु के पूरब वाले इलाके में बनेगा इसके लिए नवगछिया से भागलपुर की सड़क को नए सिरे से बनाया जाएगा. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से जनवरी 2018 में इस पुल के निर्माण के संबंध में आग्रह किया था और अब इस पर केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी. नंदकिशोर यादव ने राज्य सरकार की तरफ से केंद्र का आभार भी जताया है.