अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग
05-Jun-2023 09:05 PM
By VISHWAJIT
KHAGARIA: रविवार की देर शाम खगड़िया में निर्माणाधीन 1716 करोड़ की लागत से बन रहा अगुवानी पुल का हिस्सा देखते ही देखते गंगा में विलीन हो गया। एक साल में दूसरी बार पुल का हिस्सा रेत की दीवार की तरह भरभराकर गिर गया। पिछले साल इसी पुल का स्ट्रक्चर ध्वस्त हुआ था। पुल के ध्वस्त होने के बाद बीजेपी नेता व बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष आज घटनास्थल पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश सरकार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला।
नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा का कहना था कि अगुवानी पुल के निर्माण में पूरी तरह से गुणवत्ता विहिन काम हुआ है। बिहार सरकार के अधिकारी कमीशन लेने के बाद देखभाल तक नहीं करते हैं और ना ही जांच करते हैं। सरकार का पूरा संरक्षण पुल निर्माण कंपनी को मिला रहता है। आज इसी के कारण इतने कमजोर और गैर जिम्मेदारी से गुणवत्ता विहिन काम किया गया और बिहार के अंदर ये हालात बनी।
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि 2013 में पलटू राम सरकार पलट चुके थे और महागठबंधन की सरकार बना चुके थे। उस समय भी सदन में मामला उठाया गया था। हमलोगों ने खुद इस मामले की जांच कराने की बात कही थी। लेकिन जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मामले की लीपापोती करने में लग गये। कहने लगे थे कि भ्रष्टाचार नहीं हुआ है।
विजय सिन्हा ने पूछा कि भ्रष्टाचार के मामले पर नीतीश सरकार कार्रवाई क्यों नहीं करती? उन्होंने कहा कि तत्कालीन पथ निर्माण मंत्री नीतिन नवीन ने कहा था कि हमने जांच बिठवाया। लेकिन जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं किया गया। इस पर एक्शन नहीं लिया गया। इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। विजय सिन्हा ने अपनी आगे की रणनीति की चर्चा करते हुए कहा कि अब सड़क से सदन तक लड़ाई होगी।