ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी

Home / news / विधायकों-विधानसभा का घेराव करेंगे टीचर,माले MLA बोले .. शिक्षा के मामले में नीतीश...

विधायकों-विधानसभा का घेराव करेंगे टीचर,माले MLA बोले .. शिक्षा के मामले में नीतीश सरकार कर रही सिर्फ लिफाफेबाजी

06-May-2023 10:40 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में नई शिक्षा नियमावली और बीपीएससी से होने वाली शिक्षक भर्ती प्रकिया को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। इसे लेकर पटना के IMA हॉल में शिक्षकों का महासम्मेलन आयोजन किया गया। जिसमें राज्य सरकार के सहयोगी दल माले के विधायक सीधे तौर समर्थन देकर विरोध दर्ज करवा रहे हैं। माले विधायक का कहना है कि, इस नियमावली से नए बहाल शिक्षकों को तो फायदा होगा लेकिन पुराने बहाल शिक्षकों को कोई भी फायदा नजर नहीं आ रहा है। 


दरअसल, राजधानी में नई शिक्षक बाहली नीतियों को लेकर एक महासम्मेलन आयोजन किया गया था। इसी महासम्मेलन में भाग लेते हुए लेफ्ट विधायक संदीप सौरव और महबूब आलम ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। माले विधायक संदीप सौरव ने कहा कि, हम सरकार की नीतियों का विरोध नहीं कर रहे हैं बल्कि जो नियमावली लाया गया है उसके अंदर विरोध क्या है उसको लेकर सरकार को हम लोग सुझाव दे रहे हैं। इस मामले से किसी तरह का कोई भी लक्ष्य पूरा नहीं हो रहा। जिस क्वालिटी एजुकेशन का सरकार दावा कर रही है वह सिर्फ एक लिफाफेबाजी है और अंदर से कुछ नही है।


वहीं, महबूब आलम ने कहा कि, राज्य में जो नियोजित शिक्षक हैं उनका भी चयन सरकार के नियमों के तहत ही हुआ है। इसके बावजूद इनको नियमित नहीं करने का फैसला एक गलत फैसला है इस फैसले को सरकार को वापस ले लेना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो हम विधानसभा में इसको लेकर सवाल उठाएंगे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी बातचीत करेंगे।


इसके आलावा इस सम्मेलन में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाला। इस दौरान शिक्षकों ने नीतीश-तेजस्वी को चेतावनी दी कि उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो समय आने पर बता देंगे। शिक्षक संघों ने संदीप सौरभ को बिहार शिक्षक संघर्ष मोर्चा का संरक्षक बनाया है।


आपको बताते चलें कि, शिक्षकों का कहना है किअगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो वो 13 और 14 मई को सूबे के सभी विधायकों का घेराव किया जाएगा। इसके बाद 20 से 31 मई तक सूबे के सभी जिलों में शिक्षक कन्वेंशन किया जाएगा। इसके साथ ही जुलाई के प्रथम सप्ताह में विधानसभा के समक्ष घेरा डालो, डेरा डालो आंदोलन होगा। इसके बाबजूद भी मांगे नहीं मानी गई तो शिक्षक महाहड़ताल करेंगे।