पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
28-Jul-2021 04:26 PM
PATNA : विधानसभा में विधायकों की पिटाई के मसले पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भावुक हो गए. जीतन राम मांझी तेजस्वी यादव के बाद अपनी बात रखने के लिए सदन में खड़े हुए तो उन्होंने 23 मार्च की घटना पर गहरा अफसोस जताया कि उन्होंने संसदीय जीवन देखा है. इस दौरान सदन में कई तरह की घटनाएं भी देखी है. लेकिन 23 मार्च को सदन में जो कुछ हुआ वह वाकई उसके पहले कभी देखने को नहीं मिला.
जीतन राम मांझी ने कहा कि यह शायद उनकी आखिरी पारी है. विधानसभा में शायद अगली बार वह ना हो लेकिन उन्हें इस बात पर अफसोस है कि कुछ विधायकों के आचरण से सदन कलंकित हुआ. विधायकों की पिटाई करने में जो लोग भी दोषी हैं. विधानसभा की आचार समिति उसे देख रही है. मांझी ने यह कहने से गुरेज नहीं किया कि विपक्षी विधायकों के साथ-साथ सत्ता पक्ष के भी कुछ लोगों ने हंगामे में भूमिका निभाई.
जीतन राम मांझी ने कहा कि तेजस्वी यादव अगर सदन में यह कह रहे हैं कि विपक्षी विधायकों पर कार्रवाई करने की बजाय उन पर कार्रवाई की जाए. तो यह भी गलत है. तेजस्वी यादव को यह बताना चाहिए कि आखिर किस नियम के तहत दूसरे के कृत्य की सजा उन्हें दी जा सकती है. मांझी ने कहा कि तेजस्वी ऐसा बयान देकर कहीं न कहीं विधानसभा अध्यक्ष को ही धमकी दे रहे हैं. जीतन राम मांझी ने कहा कि उन्होंने लंबे राजनीतिक जीवन में हमेशा आदर्श की राजनीति की है. कर्पूरी ठाकुर जैसे राजनीतिक धरोहरों को इसी सदन में देखा है. लेकिन सदन को कलंकित करने वाले दिन से दाग किस तरह मिटे इस पर सब को सोचना होगा.