ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / विधानसभा पोर्टिको में RJD विधायकों का प्रदर्शन, किसानों के समर्थन में सरकार के...

विधानसभा पोर्टिको में RJD विधायकों का प्रदर्शन, किसानों के समर्थन में सरकार के खिलाफ नारेबाजी

23-Feb-2021 10:52 AM

PATNA : बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले आरजेडी के विधायकों ने विधानसभा पोर्टिको में प्रदर्शन किया है. आरजेडी के विधायक के हाथों में प्ले कार्ड लेकर नारेबाजी करते नजर आए हैं. किसानों के समर्थन में आरजेडी के विधायकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है.


आरजेडी के विधायकों ने आरोप लगाया है कि देश का अन्नदाता आज खतरे में है और नए कृषि कानूनों के जरिए केंद्र सरकार किसानों को गुलाम बनाना चाहती है. ऐसे में नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को जायज ठहराते हुए आरजेडी ने उसका समर्थन किया है. 


आरजेडी के विधायकों में ललित यादव, आलोक मेहता, भाई बिरेंद्र, शाहीन समेत कई विधायकों ने हाथ में प्ले कार्ड लेकर नारेबाजी की है. प्रदर्शन के दौरान रणविजय साहू, समीर महासेठ, भूदेव चौधरी, राहुल तिवारी भी पोर्टिको में नारेबाजी करते नजर आए हैं.