ब्रेकिंग न्यूज़

पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / विधानसभा में आज पेश होंगे यह विधेयक, मेडिकल और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बिल भी...

विधानसभा में आज पेश होंगे यह विधेयक, मेडिकल और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बिल भी आएगा

27-Jul-2021 08:39 AM

PATNA : मानसून सत्र के दूसरे दिन आज बिहार विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। सबसे पहले सदन में प्रश्नोत्तरकाल लिए जाएंगे। इस दौरान विधायकों की तरफ से पूछे गए अल्प सूचित और तारांकित प्रश्न पर सरकार की तरफ से जवाब आएगा। विधानसभा में आज दो ध्यानाकर्षण सूचनाएं भी आएंगी, जिनपर सरकार का जवाब होगा। प्रश्नोत्तर काल के बाद शून्यकाल की कार्यवाही होगी। इसके बाद विधायक की जनक सिंह और संजीव चौरसिया समेत अन्य सदस्यों की तरफ से लाई गई ध्यानाकर्षण सूचना पर सरकार की तरफ से जवाब दिया जाएगा जबकि विधायक अजीत शर्मा समीर कुमार महासेठ समेत अन्य सदस्यों की दूसरी ध्यानाकर्षण सूचना पर भी सरकार जवाब देगी। 


विधानसभा में आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शून्यकाल के बाद अपनी तरफ से प्रस्ताव रखेंगे। इसके अलावा सदन में आज कुल चार विधेयक भी सरकार की तरफ से चर्चा और स्वीकृति के लिए रखे जाएंगे। इनमें दो नए विधेयक जबकि दो संशोधन विधेयक होंगे। सरकार की तरफ से बिहार पंचायती राज्य संशोधन विधेयक 2021 पेश किया जाएगा। मंत्री सम्राट चौधरी सदन में स्वीकृति के लिए संशोधन विधेयक को रखेंगे। आपको बता दें कि पंचायत चुनाव नहीं होने की स्थिति में राज्य सरकार ने परामर्शी समिति का गठन किया था इसके लिए पंचायती राज एक्ट में बदलाव किया गया। यह संशोधन विधेयक उसी से जुड़ा हुआ है। दूसरा संशोधन विधेयक आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2021 होगा। इस विधेयक के जरिए अब राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों को आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय से अलग कर दिया जाएगा। 



राज्य सरकार आज सदन में जिन्होंने विधेयकों को पेश कर उसे स्वीकृत कराएगी उनमें बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय विधेयक और बिहार खेल विश्वविद्यालय विधेयक 2021 शामिल है। पिछले दिनों राज्य सरकार ने यह फैसला किया था कि बिहार के सभी मेडिकल कॉलेजों के लिए एक नए विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। इस विश्वविद्यालय के अंतर्गत राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेज आएंगे। सरकार की तरफ से इस नए मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए यह विधेयक सदन में लाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ राज्य में पहली बार खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के गठन को कैबिनेट ने मंजूरी दी थी। इससे संबंधित विधेयक भी आज सदन में आएगा। कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री डॉ आलोक रंजन इसे सदन में रखेंगे।