शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा
28-Jul-2021 10:48 AM
PATNA : विधानसभा के मानसून सत्र का बहिष्कार कर चुके विपक्ष ने सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले जोरदार प्रदर्शन किया है. सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले आरजेडी के विधायक एक बार फिर सिर पर हेलमेट पहनकर सदन पहुंचे हैं. आरजेडी के विधायकों ने सुरक्षा का हवाला देते हुए सरकार से सवाल पूछा है और बजट सत्र के दौरान विपक्षी विधायकों की पिटाई के मामले में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है.
उधर विपक्षी दल कांग्रेस ने बिहार में अवैध बालू खनन के मसले पर सदन के बाहर प्रदर्शन किया है. कांग्रेस के विधायक के अवैध बालू खनन के साथ-साथ एसटीइटी अभ्यर्थियों को बहाल किए जाने की भी मांग कर रहे हैं. बिहार में शिक्षा के मसले पर कांग्रेस विधायकों ने प्रदर्शन किया है और नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है.
विपक्षी दिलों में बिहार में कोरोना महामारी के बीच ध्वस्त हुई स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया है. भाकपा माले के विधायकों ने कोरोना वायरस में लोगों को हुई परेशानी और वास्तविक मौतों का आंकड़ा छिपाने का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है.
भाकपा माले के विधायक किया मांग कर रहे हैं कि निजी अस्पताल और नर्सिंग होम पर नकेल कसने के लिए रेगुलेटरी एक्ट बनाया जाए. साथ ही साथ 3 महीने के अंदर बिहार के लोगों को शत-प्रतिशत कोरोना की वैक्सीन लग पाए इसका सरकार इंतजाम करे.