ब्रेकिंग न्यूज़

शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल सहरसा में भीषण सड़क हादसा: रेलवे इंजीनियर की दर्दनाक मौत, घर में मातम पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर: खाद, सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट

विधानसभा में आज : 11 बजे से प्रश्नोत्तरकाल, राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार देगी जवाब

23-Feb-2021 07:57 AM

PATNA : बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है. मंगलवार की सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी. सबसे पहले प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही होगी. विधानसभा में अब ऑनलाइन तरीके से सदस्यों की तरफ से पूछे जाने वाले सवालों का जवाब सरकार की तरफ से उपलब्ध कराया जा रहा है. लिहाजा प्रश्नोत्तर काल के दौरान अल्प सूचित और तारांकित प्रश्नों से जुड़े पूरक प्रश्न ही सदस्य सदन में पूछेंगे. प्रश्नोत्तर काल के बाद शून्यकाल की कार्यवाही होगी और उसके बाद ध्यानाकर्षण सूचना है ली जाएंगी.

सुधाकर सिंह, विणा सिंह समेत अन्य सदस्यों की तरफ से सहकारिता विभाग से जुड़ी ध्यानाकर्षण सूचना पर सरकार का जवाब होगा. इसके अलावा बीजेपी विधायक संजय सरावगी, विनोद नारायण झा समेत अन्य विधायकों की तरफ से शिक्षा विभाग से जुड़ी जानकारी सूचना पर भी सरकार की तरफ से सदन में जवाब दिया जाएगा. अन्य विधाई कार्यों में सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी मंत्री की तरफ से भारत के संविधान के अनुच्छेद 323 2 के तहत बिहार लोक सेवा आयोग के वर्क 2018 -19 के वार्षिक प्रतिवेदन को सदन के पटल पर रखा जाएगा. खान एवं भूतत्व विभाग के प्रभारी मंत्री विनियम एवं विकास अधिनियम के तहत संशोधन नियमावली 2020 की प्रति को सदन में रखेंगे इसके अलावा विधानसभा की अन्य समितियों का प्रतिवेदन भी सदन में रखा जाएगा.

भोजन आकाश के बाद दोपहर 2 बजे से राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद विवाद जारी रहेगा. इसके बाद अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर सरकार का जवाब भी आज सदन में होगा. माना जा रहा है कि कई मुद्दों को लेकर आज एक बार फिर सदन के अंदर और बाहर विपक्ष के तेवर गरम नजर आएंगे.