अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
15-Oct-2020 02:36 PM
By Ranjan Singh
PATNA : एनडीए के साथ बिहार विधानसभा की 11 सीटों पर चुनाव लड़ रही विकासशील इंसान पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. मुकेश सहनी ने आज अधिकारिक तौर पर अपने 11 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया, लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह है कि सहनी ने अपने कोटे में आने वाली एक विधान परिषद सीट के लिए कुल 26 दावेदारों का नाम मीडिया के सामने रखा है.
मुकेश सहनी ने बीजेपी के साथ जो तालमेल किया है उसके मुताबिक अगर बिहार में एनडीए की सरकार बनी तो वीआईपी को एमएलसी कोटे की 1 सीट भी मिलेगी. इसी एक सीट के लिए सहनी ने 26 दावेदारों की लिस्ट जारी की है. इन्हीं 26 चेहरों में से किसी एक को मुकेश सहनी विधान परिषद भेजेंगे. इस लिस्ट में जितने भी लोग शामिल हैं, सभी अति पिछड़ा तबके से आते हैं.
विधानसभा चुनाव के पहले एमएलसी कोटे के लिए मुकेश सहनी ने बंपर ऑफर जारी कर दिया है. मुकेश सहनी ने विधानसभा की जिन 11 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है उसमें ब्रह्मपुत्र से जयराज चौधरी, मधुबनी से सुमन महासेठ, अलीनगर से मिश्री लाल यादव, साहिबगंज से राजीव कुमार सिंह, बनियापुर से वीरेंद्र कुमार ओझा, गौडाबौराम से श्रीमती स्वर्णा सिंह, सुगौली से रामचंद्र सहनी, सिमरी बख्तियारपुर से खुद वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी, बलरामपुर से अरुण कुमार झा और बोचहां से मुसाफिर पासवान के साथ साथ अब बहादुरगंज सीट भी वीआईपी के पाले में आ गई है. केवटी सीट से मुकेश सहनी ने हरीश सहनी को टिकट दिया था, लेकिन यदि बीजेपी के साथ सीट चेंज कर ली गई है.