अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
28-Sep-2020 11:18 AM
By Shabnam Khan
KISHANGANJ : किशनगंज के नए भाजपा कार्यालय में शाहनवाज हुसैन ने अपनी पहली प्रेस वार्ता की. शाहनवाज़ हुसैन बोले कि सीमांचल में भी कमल खिलेगा. उन्होंने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ने अपने पोस्टर से पिता की तस्वीर तक हटा दी है.
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में आदर्श आचार संहिता लगाए जाने के बाद भाजपा के कद्दावर नेता शहनवाज हुसैन मुस्लिम बहुल सह सीमांचल जिला किशनगंज पहुंचे और जिले के मझिया रोड स्थित भाजपा के नए विशाल कार्यालय में प्रेस वार्ता कर चुनावी बिगुल फूंका. शाहनवाज हुसैन बोले हम नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार द्वारा किये गये विकास के नाम पर चुनाव में जाएंगे और मतदाताओं से विकास का मेहनताना मांगेंगे.
आगे शाहनवाज़ हुसैन ने AIMIM पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि किशनगंज के लोग टकराहट वाले लोगों को पसंद नहीं करते हैं. यहां के लोग शांतिप्रिय हैं. जितना हिंदू- मुस्लिम यहां मिलकर रहते हैं उतना कहीं नहीं रहते, कोई भी सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसकी मंशा कामयाब नहीं हो पाएगी.
तेजस्वी के भाजपा पर सुशांत और कंगना को मुद्दा बनाये जाने की बात पर भी उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उनके पिता के जमाने में तो ममता कुलकर्णी की बात होती थी. सुशांत को न्याय दिलाना राजद के लोगों को क्यों चुभ रहा है. हम सुशांत के मुद्दे को चुनावी मुद्दा नहीं बनाएंगे और इस बार देश के साथ-साथ बिहार भी जीतेंगे.